दिल्ली: गंगाराम के ईएनटी विभागाध्यक्ष बोले- नहीं मिल रहा ब्लैक फंगस का कोई सक्रिय मामला, सिर्फ देख रहे पुराने मरीज
डॉ. अजय ने बताया कि पुराने मरीजों के वापस आने के कई कारण हो सकते हैं। उन्होंने दवा का पूरा कोर्स नहीं लिया होगा। वे पोस्ट-ऑपरेटिव फॉलो-अप के लिए नहीं आए होंगे और फंगस फिर से बढ़ने लगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में कोरोना के मामले अब बहुत कम आ रहे हैं और पिछले तीन-चार दिनों से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। कोरोना से ठीक हुए कई मरीजों में ब्लैक फंगस (म्यूकर माइकोसिस) की पुष्टि हुई थी। राजधानी में सैकड़ों मरीजों को अपनी चपेट में ले लिया था। कई मरीजों की मौत भी हो गई।
We're not getting any active cases of mucormycosis. Now we're seeing old cases that either have residual disease or patients coming with disease in one area that was treated&now they've developed mucor in another area: Dr Ajay Swaroop, Chairman, Sir Ganga Ram Hospital's ENT dept pic.twitter.com/7sMjyhMGlh
— ANI (@ANI) September 3, 2021
इस बीच सर गंगा राम अस्पताल के ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप ने शुक्रवार को कहा कि अब म्यूकर माइकोसिस का कोई सक्रिय मामला नहीं मिल रहा है। अब हम केवल पुराने मामले देख रहे हैं। रोगी एक क्षेत्र में बीमारी के साथ आ रहे हैं, जिसका पहले इलाज किया गया था। हम छोटे केंद्रों से भी मरीज को ले रहे हैं। डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि सौभाग्य से अब म्यूकर माइकोसिस के सक्रिय मामले नहीं मिल रहे हैं।
डॉ. अजय ने बताया कि पुराने मरीजों के वापस आने के कई कारण हो सकते हैं। उन्होंने दवा का पूरा कोर्स नहीं लिया होगा। वे पोस्ट-ऑपरेटिव फॉलो-अप के लिए नहीं आए होंगे और फंगस फिर से बढ़ने लगी।