{"_id":"623119d3383b38560663df98","slug":"signaled-to-stop-car-driver-hit-constable-police-are-trying-to-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: रुकने का इशारा किया तो कार चालक ने सिपाही को मारी टक्कर, गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: रुकने का इशारा किया तो कार चालक ने सिपाही को मारी टक्कर, गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस
Wed, 16 Mar 2022 04:27 AM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Wed, 16 Mar 2022 04:27 AM IST
सार
सिपाही हनुमान यातायात के तिलक नगर सर्किल में तैनात है। सोमवार दोपहर करीब सवा तीन बजे वह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ विकासपुरी के बाहरी रिंग रोड पर वाहनों की जांच और यातायात को सुचारु रूप से चलाने का काम कर रहा था।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विकासपुरी में सोमवार को कार को रोकने का इशारा करने पर चालक ने यातायात पुलिस के सिपाही हनुमान को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सिपाही हवा में उछल गया और गंभीर रूप में घायल हो गया। घटना के बाद चालक कार समेत फरार हो गया। घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कार नंबर के जरिये आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
सिपाही हनुमान यातायात के तिलक नगर सर्किल में तैनात है। सोमवार दोपहर करीब सवा तीन बजे वह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ विकासपुरी के बाहरी रिंग रोड पर वाहनों की जांच और यातायात को सुचारु रूप से चलाने का काम कर रहा था। इसी दौरान हनुमान ने केशोपुर मंडी की ओर से एक कार को लालबत्ती पार करते देखा। अपनी ओर आते कार चालक को उसने रुकने का इशारा किया। चालक काफी तेज रफ्तार से कार को सिपाही की तरफ लाया। सिपाही जान बचाने के लिए सड़क किनारे भागा। चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगते ही सिपाही हवा में उछल गया। गिरने के बाद बेहोश हो गया। घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। ड्यूटी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मियों ने घायल हनुमान को चानन देवी अस्पताल में पहुंचाया। सिपाही की ठोड़ी कट गई। साथ ही हाथ, कोहनी, पैर, सीने में गंभीर चोट लगी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने सिपाही के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कार पंजाब में पंजीकृत है।
विज्ञापन