फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Signal bad, Metro services disrupted for three hours

सिग्नल खराब, तीन घंटे तक मेट्रो सेवाएं बाधित

Fri, 18 Mar 2022 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Signal bad, Metro services disrupted for three hours
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की सिग्नलिंग प्रणाली में आई तकनीकी खराबी का असर यात्रियों को बृहस्पतिवार को भुगतना पड़ा। सुबह के वक्त तीन घंटे तक पिंक, वॉयलेट और ग्रीन लाइन के यात्रियों को मेट्रो की धीमी रफ्तार, स्टेशनों के बाहर लंबी लाइन की समस्या से जूझना पड़ा। भीड़ अधिक होने के कारण एक-दो स्टेशनों के गेट भी बंद किए जाने से यात्रियों को 20 से 30 मिनट तक का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

तीनों लाइनों पर तकनीकी खराबी का असर यात्रियों को भुगतना पड़ा। दफ्तर या जरूरी काम के सिलसिले में आने-जाने वालों की भीड़ को काबू करने के लिए स्टेशनों पर मेट्रो कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई थी। इसी दौरान मेट्रो का परिचालन मैन्युअल तौर पर किया गया जबकि ग्रीन लाइन पर पश्चिम विहार-इंद्रलोक के बीच करीब आधे घंटे तक शॉर्ट लूप में मेट्रो का परिचालन किया गया। इस दौरान बहादुरगढ़ सिटी, कश्मीरी गेट सहित वॉयलेट लाइन के प्रमुख स्टेशन पर भी यात्रियों को मेट्रो के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन के गेट आधे घंटे से अधिक देर तक बंद कर दिए गए तो कश्मीरी गेट स्टेशन में प्रवेश करने के लिए यात्रियों को 20 मिनट से अधिक इंतजार करना पड़ा। सुबह 11.05 बजे के बाद तीनों लाइनों पर मेट्रो सेवाएं सामान्य हो गईं। होली की पूर्व संध्या पर दूसरे शहरों में भी जाने के लिए तीनों बस अड्डों के नजदीकी मेट्रो स्टेशनों पर शाम तक यात्रियों की भारी भीड़ रही। यात्री मयंक शर्मा ने बताया कि उन्हें कश्मीरी गेट पर 20 मिनट का इंतजार करना पड़ा तो बहादुरगढ़ सिटी से आए आनंद ने बताया कि गंतव्य तक पहुंचने में करीब एक घंटे की दूरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैन्युअल परिचालन, गंतव्य तक पहुंचने में हुई देरी
ग्रीन लाइन पर इंद्रलोक और कीर्ति नगर से ब्रिगेडियर होशियार सिंह, वॉयलेट लाइन पर कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह और पिंक लाइन पर मजलिस पार्क-शिव विहार के बीच सुबह 8:05 से 11:05 बजे तक मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहीं। सिग्नल में आई समस्या के कारण यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी वक्त लगा। सिग्नल में आई खराबी (ट्रैक सर्किट ड्रॉप / ट्रेन आईडी लॉस) के कारण मेट्रो की रफ्तार धीमी रही। सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए मेट्रो की रफ्तार धीमी रही और परिचालन मैन्युअल तौर पर किया गया।
ट्रेनों का प्रतिबंधित गति से परिचालन किया
डीएमआरसी के कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने जानकारी दी कि बॉम्बार्डियर आधारित सिग्नलिंग प्रणाली में तीनों लाइनों पर समस्या की सूचना मिल रही थी। इस अवधि के दौरान यात्रियों को हुई देरी और असुविधा कम करने के लिए तीनों लाइन पर सेवाओं में बदलाव किया गया। इन लाइनों पर सिग्नल/आईडी के अभाव के कारण ट्रेनों का प्रतिबंधित गति से परिचालन किया गया। डिपो से ट्रेनों के सुचारु रूप से आवागमन के लिए इसे नियंत्रित किया गया।

बॉम्बार्डियर कंपनी के समक्ष उठाया जाएगा मुद्दा
पश्चिम विहार से इंद्रलोक के बीच ट्रेनों की शॉर्ट लूपिंग भी की गई थी ताकि सुबह 9.00 बजे से आधे घंटे के लिए यात्रियों की परेशानी कम हो सके। सुबह 11 बजकर पांच मिनट पर सिग्नलिंग समस्या को दूर करने के बाद तीन लाइन पर मेट्रो सेवाएं सामान्य हो गईं। डीएमआरसी इस मामले की जांच करेगा और भविष्य में सिग्नल में खराबी के कारण इस तरह की समस्या दोबारा न हो, इसके लिए बॉम्बार्डियर कंपनी के समक्ष इस मुद्दे को उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed