फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   sibling approaches high court for treatment of muscle distrophy

मस्कुलर डिस्ट्रॉफी बीमारी से पीड़ित भाई-बहन ने लगाई इलाज की गुहार

Sun, 17 Jan 2021 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
sibling approaches high court for treatment of muscle distrophy
नई दिल्ली। जानलेवा बीमारी मस्कुलर डिस्ट्रॉफी यानी मांसपेशी विकार से पीड़ित भाई-बहन ने समुचित इलाज की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में केंद्र और दिल्ली सरकार को मेडिकल टीम गठित करने व टीम को उनकी बीमारी की जांच और दशा का आकलन के लिए उनके घर भेजने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

अधिवक्ता अशोक अग्रवाल ने पीड़ित भाई बहन की ओर से दायर याचिका में अदालत से आग्रह किया है कि उनके मुवक्किलों की चिकित्सा जांच के लिए उनके घर पर ही फिजियोथैरेपी, अक्यूपेशनल थैरेपी और हाइड्रो थैरेपी मुहैया कराने का आदेश दिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि यदि ये थैरेपी मरीज के घर के बजाय किसी अन्य जगह दी जाती है तो इसके लिए वहां आने-जाने के लिए परिवहन की समुचित प्रबंधन करने का भी निर्देश दिया जाए क्योंकि दोनों बच्चों की मां घरेलू सहायिका का काम करती है और वह यह खर्च वहन करने में असमर्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

याचिकाकर्ता रोजालीनी परिदा और उसके भाई राकेश परिदा दोनों मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीड़ित है। उन्होंने कहा है राष्ट्रीय दिव्यांगता कानून 2016 के तहत इस बीमारी को स्थाई दिव्यांगता की श्रेणी में रखा गया है। वह बिना किसी की मदद के कोई भी कार्य नहीं कर पाते है। साथ ही कहा कि दोनों बच्चे अपनी विधवा मां पर आश्रित हैं, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वह बच्चे का समुचित इलाज और सर्पोट नहीं कर पा रही हैं।

याचिका में संवैधानिक प्रावधानों का हवाला देते हुए अग्रवाल ने कहा कि दोनों याचिकाकर्ता गुणवत्तापूर्ण जीवन के अधिकारी हैं। ऐसे में सरकार को उनकी मदद के लिए निर्देश दिए जाएं। दोनों बच्चों को एनर्जी सप्लीमेंट भी मुहैया कराने का आदेश केंद्र और दिल्ली सरकार को देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed