{"_id":"60c58b81b91b7e20c4077b8b","slug":"show-cause-notice-issued-to-teacher-protesting-in-swami-shraddhanand-college-du","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विश्वविद्यालय: स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज में धरना देने वाले शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विश्वविद्यालय: स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज में धरना देने वाले शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी
Sun, 13 Jun 2021 11:24 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:24 AM IST
सार
पदोन्नति न मिलने से नाराज होकर किया था प्रदर्शन। नोटिस में कहा गया है कि गत नौ व 10 जून को प्रिंसिपल कार्यालय में प्रदर्शन करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए। उन्हें जवाब देने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
Delhi University
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) से संबद्ध स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज के हिंदी विभाग में कार्यरत सहायक प्रोफेसर डॉ. गोपाल लाल मीणा को प्रदर्शन करने को लेकर नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि गत नौ व 10 जून को प्रिंसिपल कार्यालय में प्रदर्शन करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए। उन्हें जवाब देने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। डॉ. मीणा पदोन्नति न मिलने पर नाराज होकर विरोध में कॉलेज में धरने पर बैठ गए थे।
दिल्ली टीचर्स एसोसिएशन (डीटीए) ने पदोन्नति नहीं किए जाने की निंदा की है। डीन ऑफ कॉलेज से इस प्रकरण की उच्च स्तर पर जांच कराने की मांग की थी। दूसरी ओर मामले पर संज्ञान लेते हुए कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. प्रवीण गर्ग ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
नोटिस में उनके द्वारा गत नौ जून दोपहर एक बजे से 10 जून की रात एक बजे तक प्रिंसिपल कार्यालय में जबरन प्रदर्शन करने की बात कही गई है। इस दौरान उनके साथ कुछ बाहरी साथी भी शामिल थे। वहीं, उनके द्वारा सीसीटीवी कैमरे से छेड़छाड़ करने और डीवीआर से रिकॉर्डिंग डिलीट करने की भी बात है। साथ ही ऑफिस के एसी को नुकसान पहुंचाने के साथ जरूरी फाइलें गायब करने का भी आरोप है।