फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Shopping will be convenient

Delhi News: शॉपिंग करने वालों को होगी सहूलियत

Sun, 30 Apr 2023 07:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Shopping will be convenient
सरोजिनी नगर मेट्रो स्टेशन नए सिरे से तैयार, प्रवेश और निकास के लिए अब 14 गेट
विज्ञापन


यात्रियों को नहीं करना होगा अब अधिक इंतजार
70 फीसदी महिलाएं सफर करती हैं इस स्टेशन से
65 हजार यात्री आवागमन करते हैं छुट्टियों के दिन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शॉपिंग करने वालों को अब सरोजिनी नगर मेट्रो स्टेशन पर अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यात्रियों की सहूलियत के लिए प्रवेश और निकास गेट नए सिरे से तैयार किए गए हैं। खरीदारी का प्रमुख केंद्र (एसएन मार्केट) होने की वजह से स्वचालित किराया संग्रह (एएफसी) गेटों की संख्या भी बढ़ाई गई है। इससे यात्रियों को कम इंतजार करना होगा।
नए सिरे से विकसित किए गए हिस्से से अब सरोजिनी नगर मार्केट के नजदीक गेट नंबर-1 से केवल यात्रियों के प्रवेश और निकास के लिए छह गेट को बढ़ाकर 14 कर दिए हैं। इनसे केवल प्रवेश की सुविधा होगी। यात्रियों की सहूलियत के लिए लगेज स्कैनिंग मशीनें और फ्रिस्किंग पॉइंट की संख्या भी बढ़ाई गई है। इस स्टेशन से करीब 70 फीसदी महिला यात्री सफर करती हैं। लिहाजा उनकी सहूलियत को ध्यान में रखते हुए चार डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी), जबकि पुरुषों के लिए दो डीएफएमडी लगाए गए हैं। इससे यात्रियों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी और इंतजार भी कम होगा। गेट नंबर-2 से यात्रियों को केवल बाहर निकलने की सुविधा होगी।
विज्ञापन

पहले इस तरफ से प्रवेश और निकास के लिए चार-चार गेट थे। स्टेशन पर दिव्यांग यात्रियों के लिए प्रवेश और निकास के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। रिमॉडलिंग की दिशा में की गई इस पहल से यात्री सुविधा में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। सोशल मीडिया पर यात्री दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की इस पहल की सराहना भी कर रहे हैं। अब तक स्टेशन के प्रवेश द्वार, सीढि़यां और प्लेटफॉर्म पर भारी भीड़ होने की वजह से दिल्ली मेट्रो की चिंताएं बनी रहती थी। यात्रियों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए बार-बार उन्हें प्रवेश करने से रोकना पड़ता था। सुविधाओं में बदलाव किए जाने से यात्रियों को सफर में मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन के उद्घाटन के बाद से यात्रियों की संख्या छह गुना बढ़ी
मार्केट से नजदीक होने की वजह से सरोजिनी नगर मेट्रो स्टेशन पर सप्ताहांत, छुट्टियों और त्योहारी मौसम के दौरान यात्रियों की संख्या काफी अधिक होती है। यह पिंक लाइन का वयस्ततम स्टेशन है। सामान्य तौर पर सप्ताह के दिनों में औसतन 38 हजार यात्री, जबकि छुट्टियों के दिन 65 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। स्टेशन पर भीड़ लगातार बढ़ रही है और नवंबर 2022 में संख्या बढ़कर 85 हजार हो गई थी, जो अब तक सर्वाधिक है। अगस्त,2018 में स्टेशन के उद्घाटन के बाद यहां यात्रियों की संख्या में करीब छह गुना की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed