फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SHO accused Delhi Minister of social distancing violation

मंत्री इमरान हुसैन के सामाजिक दूरी न रखने पर एसएचओ ने टोका तो उलझे

Tue, 28 Apr 2020 05:44 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 28 Apr 2020 05:44 AM IST
विज्ञापन
SHO accused Delhi Minister of social distancing violation
imran hussain - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया पर सोमवार शाम एसएचओ सदर बाजार व दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन का एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में एसएचओ सदर बाजार और इमरान हुसैन के बीच नोंकझोंक होती दिख रही है।

विज्ञापन


एसएचओ मंत्री पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करवाने का आरोप लगा रहे हैं। दरअसल लॉकडाउन के दौरान अपने इलाके में घूमने की बात कर इमरान हुसैन 20-25 कार्यकर्ताओं को लेकर सदर बाजार पहुंच गए थे। इन लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया हुआ था। इसी बात पर दोनों के बीच नोंकझोंक हो गई। काफी देर चली बहस के बाद इमरान हुसैन वहां से चले गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो सोमवार शाम करीब छह बजे के आसपास का बताया जा रहा है। वीडियो में इमरान हुसैन के साथ कुछ अधिकारी, उनके सुरक्षाकर्मी व आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंटेनमेंट जोन में इतनी भीड़ देखकर एसएचओ सदर बाजार ने मंत्री से इसका कारण पूछा। इमरान हुसैन ने कहा कि वह उन्हें उनका काम नहीं करने दे रहे हैं। इस बात पर एचएचओ ने भी सख्त रुख इख्तियार कर लिया। वह मंत्री पर भीड़ इकट्ठा कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने व लॉकडाउन का नियम तोड़ने का आरोप लगाने लगे।


मंत्री का कहना था कि वह किसी से मिलने गए थे। दूसरी ओर पुलिस का आरोप है कि रोजा इफ्तार से पहले यहां लोग भीड़ जुटाते हैं जिसके बाद पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ती है। वीडियो पर किसी भी पुलिस अधिकारी ने बात करने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed