फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Shiv Sena MP met Delhi Police Commissioner Rakesh Asthana in connection with withdrawal of FIR against Sanjay Raut

दिल्ली: शिवसेना के सांसदों ने संजय राउत के खिलाफ एफआईआर वापस लेने के मामले में पुलिस आयुक्त से मुलाकात की

Tue, 14 Dec 2021 06:19 PM IST
सुशील कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 14 Dec 2021 06:19 PM IST
सार

दीप्ति रावत भारद्वाज ने बताया कि गुरुवार को वह एक निजी मराठी चैनल देख रही थी। उस पर शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत का इंटरव्यू चल रहा था। अपने इंटरव्यू के दौरान शिवसेना सांसद ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ चैनल पर खुलेआम अभद्र टिप्पणी की।

विज्ञापन
Shiv Sena MP met Delhi Police Commissioner Rakesh Asthana in connection with withdrawal of FIR against Sanjay Raut
शिवसेना के सांसदों ने पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना से की मुलाकात। - फोटो : ट्विटर एएनआई

विस्तार

शिवसेना के राज्य सभा सांसद संजय राउत के खिलाफ दिल्ली के मंडावली इलाके में दर्ज मुकदमे के बाद पार्टी के नेताओं ने मंगलवार को पुलिस आयुक्त से मुलाकात की। शिवसेना के सांसदों ने सांसद संजय राउत के खिलाफ एफआईआर वापस लेने के मामले में दिल्ली के पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना से मुलाकात की। 

विज्ञापन



शिवसेना सांसद पर आरोप है कि एक निजी मराठी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में सांसद संजय राउत ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ति रावत भारद्वाज ने मामले की शिकायत मंडावली थाने में की।
विज्ञापन


संजय राउत की टिप्पणी से भाजपा कार्यकर्ता अपमानित
दीप्ति ने आरोप लगाया कि उनकी टिप्पणी से भाजपा कार्यकर्ता अपमानित महसूस कर रहे हैं। अपनी शिकायत में दीप्ति की ओर से इंटरव्यू की प्रति भी पुलिस को सौंपी गई थी। जांच के बाद पुलिस ने रविवा को इस संबंध में आईपीसी की धारा 500 और 509 (मानहानि और अपशब्दों का प्रयोग) का मामला दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव ने की शिकायत
दीप्ति रावत भारद्वाज ने बताया कि गुरुवार को वह एक निजी मराठी चैनल देख रही थी। उस पर शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत का इंटरव्यू चल रहा था। अपने इंटरव्यू के दौरान शिवसेना सांसद ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ चैनल पर खुलेआम अभद्र टिप्पणी की। इंटरव्यू देखकर उनकी भावनाएं आहत हुईं। इसके अलावा सभी भाजपा कार्यकर्ता अपमानित हुए। मामले को गंभीरता से लेते हुए दीप्ति ने फौरन इसकी लिखित में शिकायत मंडावली थाने में दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed