फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Sharpshooter of Kala Rana-Noni Rana gang arrested

Delhi News: काला राणा-नोनी राणा गैंग का शार्पशूटर गिरफ्तार

Mon, 24 Nov 2025 09:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 09:45 PM IST
विज्ञापन
Sharpshooter of Kala Rana-Noni Rana gang arrested
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने काला राणा-नोनी राणा क्राइम सिंडिकेट के शार्पशूटर यमुनानगर, हरियाणा निवासी अर्जुन (22) को गिरफ्तार किया है। आरोपी यमुना नगर, कुरुक्षेत्र, मोहाली और जीरकपुर में एक्सटॉर्शन से जुड़ी फायरिंग और हत्या की कोशिश के चार अलग-अलग मामलों में वांछित था।
विज्ञापन

इसके पास से एक सोफिस्टिकेटेड पिस्टल और चार कारतूस बरामद किए गए हैं। स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त कृष्ण कुमार के अनुसार, सेल की नॉर्दर्न रेंज में तैनात इंस्पेक्टर मंदीप और इंस्पेक्टर जयबीर की टीम को हार्ड-कोर क्रिमिनल्स, शार्प शूटर्स और हत्या, हत्या का प्रयास, एक्सटॉर्शन, रॉबरी और कारजैकिंग जैसे जघन्य अपराधों में शामिल गैंग मेंबर्स की पहचान करने और उन्हें पकड़ने का काम सौंपा गया है। इंस्पेक्टर मंदीप को 21/22 नवंबर की रात काला राणा-नोनी राणा सिंडिकेट के शार्पशूटर अर्जुन के रोहिणी इलाके में गैर-कानूनी हथियार लेकर घूमने के बारे में सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी कर अर्जुन को पकड़ लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed