फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Sharad Shilpotsav begins at Dilli Haat

Delhi News: दिल्ली हाट में शरद शिल्पोत्सव का आगाज

Mon, 22 Sep 2025 09:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 09:43 PM IST
विज्ञापन
Sharad Shilpotsav begins at Dilli Haat
नई दिल्ली। भारतीय शिल्प और बुनाई परंपरा को बढ़ावा देने के लिए वस्त्र मंत्रालय की ओर से दिल्ली हाट आईएनए में शरद शिल्पोत्सव का आयोजन किया गया है। यह आयोजन 30 सितंबर तक चलेगा। इसमें देशभर से 80 हस्तशिल्प कारीगर और 36 हथकरघा बुनकर शामिल होंगे। यह प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक लगेगी, जिसमें कारीगर अपने उत्पाद पेश करेंगे। इस प्रदर्शनी में पारंपरिक कलाओं और आधुनिक डिजाइन देखने को मिलेंगे। इसके लिए दिल्ली हाट को अच्छे तरीके से सजा दिया गया है, जिससे की उत्सव का माहौल जीवंत हो उठा है। उत्सव में आगंतुक न केवल हाथ से बनाए गए उत्पादों की खरीदारी कर सकते हैं, बल्कि कारीगरों से सीधे बातचीत करके उनके हुनर को भी करीब से जान सकते हैं। यह आयोजन कारीगरों को सीधा बाजार उपलब्ध कराने का एक प्रयास है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed