{"_id":"5f3ad2668ebc3e3caf681fb7","slug":"shahin-bagh-s-youth-divided-into-two-groups-due-to-shahzad-ali-joining-bjp-ashram-news-noi5302654176","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहजाद अली के भाजपा में जाने से शाहीन बाग के युवा दो गुटों में बंटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहजाद अली के भाजपा में जाने से शाहीन बाग के युवा दो गुटों में बंटे
विज्ञापन
नई दिल्ली। शाहीन बाग में सीएए व एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता शहजाद अली के भाजपा में शामिल होने के बाद से सोशल मीडिया पर उसके समर्थन और विरोध में लगातार पोस्ट किए जा रहे हैं। इससे शाहीन बाग प्रदर्शन में शामिल रहने वाले युवा दो गुटों में बंटे दिखाई दे रहे हैं।
सीएए व एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन करने वाले शाहीन बाग के स्थानीय लोग अब खुले तौर पर दो गुटों में बंटे दिख रहे हैं। एक गुट शहजाद अली को भाजपा का एजेंट घोषित करने पर तुला हुआ है, वहीं कुछ लोग शहजाद के भाजपा में जाने को उनका निजी फैसला बता रहे हैं।
सीएए के विरोध में होने वाले प्रदर्शनों में हिस्सा लेने वाले जहीर जैदी ने कहा कि कुछ लोग अपने निजी हितों के चलते भाजपा में शामिल हुए हैं, लेकिन शाहीन बाग और जामिया के स्थानीय लोग आज भी सीएए और एनआरसी का पुरजोर विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
आप और कांग्रेस ने रचा था प्रदर्शन : अब्बास
भाजपा प्रवक्ता निगहत अब्बास ने कहा कि जब शाहीन बाग के लोगों को सीएए-एनआरसी समझ आ गया है कि यह कानून किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं, बल्कि नागरिकता देने के लिए है, इसके बाद वहां के मुस्लिम समाज के भाई-बहन भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं। इससे आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी बौखला गई हैं। उन्होंने कहा कि शाहीन बाग का प्रदर्शन आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने रचा था, जिसने मुस्लिम समाज के लोगों को गुमराह किया। अब उन लोगों को समझ आ गया है कि सीएए के विरोध का कोई आधार नहीं था।