फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Sexual harassment of woman in Delhi 12 year old daughter molested

दिल्ली: घर में घुसकर महिला के साथ हैवानियत, 12 साल की बेटी के साथ भी किया घिनौना काम

Thu, 26 Aug 2021 09:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 26 Aug 2021 09:56 AM IST
सार

देश की राजधानी दिल्ली में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 12 साल की बेटी के साथ भी छेड़छाड़ की गई।

विज्ञापन
Sexual harassment of woman in Delhi 12 year old daughter molested
फाइल फोटो

विस्तार

बाहरी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक मकान मालिक ने घर में घुसकर 38 वर्षीय एक महिला से जबरन दुष्कर्म किया। वारदात के चंद ही मिनटों बाद आरोपी के बेटे ने पीड़ित महिला की 12 वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ की। वारदात के बाद दोनों ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। पीड़िताओं ने मामले की सूचना पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पीड़िताओं का बयान लेकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़िता सलमा (38)(बदला हुआ नाम) ने बताया कि वह परिवार के साथ नांगलोई की अमर कालोनी में किराए के मकान में रहती है। तीन माह पूर्व ही उसने अजीज नामक शख्स से मकान किराए पर लिया था। इसके परिवार में 12 वर्षीय बेटी है। सलमा एक फैक्टरी में नौकरी करती है। आरोप है कि मंगलवार को दिन में वह अपने घर में मौजूद थी। 
विज्ञापन


इसी दौरान उसका मकान मालिक अजीज जबरन घर में घुस गया। उसने जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता किसी काम से बाहर निकली तो आरोपी अजीज का बेटा इरफान वहां पहुंच गया। घर पर सलमा की 12 साल की बेटी मौजूद थी। आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मां के घर पहुंचने पर पीड़िता ने सारी बात मां को बताई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। नांगलोई थाना पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed