{"_id":"612717fcb1bc097b7e116b4b","slug":"sexual-harassment-of-woman-in-delhi-12-year-old-daughter-molested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: घर में घुसकर महिला के साथ हैवानियत, 12 साल की बेटी के साथ भी किया घिनौना काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: घर में घुसकर महिला के साथ हैवानियत, 12 साल की बेटी के साथ भी किया घिनौना काम
Thu, 26 Aug 2021 09:56 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 26 Aug 2021 09:56 AM IST
सार
देश की राजधानी दिल्ली में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 12 साल की बेटी के साथ भी छेड़छाड़ की गई।
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाहरी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक मकान मालिक ने घर में घुसकर 38 वर्षीय एक महिला से जबरन दुष्कर्म किया। वारदात के चंद ही मिनटों बाद आरोपी के बेटे ने पीड़ित महिला की 12 वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ की। वारदात के बाद दोनों ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। पीड़िताओं ने मामले की सूचना पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पीड़िताओं का बयान लेकर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता सलमा (38)(बदला हुआ नाम) ने बताया कि वह परिवार के साथ नांगलोई की अमर कालोनी में किराए के मकान में रहती है। तीन माह पूर्व ही उसने अजीज नामक शख्स से मकान किराए पर लिया था। इसके परिवार में 12 वर्षीय बेटी है। सलमा एक फैक्टरी में नौकरी करती है। आरोप है कि मंगलवार को दिन में वह अपने घर में मौजूद थी।
इसी दौरान उसका मकान मालिक अजीज जबरन घर में घुस गया। उसने जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता किसी काम से बाहर निकली तो आरोपी अजीज का बेटा इरफान वहां पहुंच गया। घर पर सलमा की 12 साल की बेटी मौजूद थी। आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मां के घर पहुंचने पर पीड़िता ने सारी बात मां को बताई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। नांगलोई थाना पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।