फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   sexual harassment of six year old in Mayur Vihar delhi

दिल्ली: मयूर विहार में छह साल की मासूम के साथ दरिंदगी, गंभीर हालत में एम्स में भर्ती

Thu, 12 Aug 2021 12:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 12 Aug 2021 12:17 AM IST
सार

छह साल की मासूम अपने परिवार के साथ मयूर विहार थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा अन्य सदस्य हैं। वारदात बुधवार सुबह करीब 11 बजे की है। मासूम अपने घर के पास ही खेल रही थी। इस बीच पड़ोस में रहने वाला 30 वर्षीय तमिलनाडु निवासी युवक बच्ची को मिठाई दिलाने की बात कर अपने कमरे पर ले गया। वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 
 

विज्ञापन
sexual harassment of six year old in Mayur Vihar delhi
फाइल फोटो

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में छह साल की मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाला 30 वर्षीय युवक मासूम को बहला-फुसला कर एक खाली कमरे में ले गया। वहां वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी ने किसी को कुछ बताने पर मासूम को जान से मारने की धमकी दी। इस सिलसिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


देर शाम उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिवार को इसका पता चला। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने मामले में लापरवाही बरती और इसको गंभीरता से नहीं लिया। देर रात को इलाके में खबर फैली तो कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी एलबीएस अस्पताल बच्ची का हाल जानने पहुंच गए। 
विज्ञापन


अनिल ने भी पुलिस पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए। वहीं पुलिस अधिकारियों ने किसी भी तरह की लापरवाही बरने की बात से इंकार किया है। जानकारी के अनुसार, छह साल की मासूम अपने परिवार के साथ मयूर विहार थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा अन्य सदस्य हैं। वारदात बुधवार सुबह करीब 11 बजे की है। मासूम अपने घर के पास ही खेल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच पड़ोस में रहने वाला 30 वर्षीय तमिलनाडु निवासी युवक बच्ची को मिठाई दिलाने की बात कर अपने कमरे पर ले गया। वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को कुछ भी बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। बच्ची बुरी तरह डर गई। शाम के समय उसकी तबीयत बिगड़ी तो बच्ची ने परिजनों को सारी बात बताई। मासूम को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके साथ गलत काम होने का पता चला। परिजनों ने शाम करीब चार बजे पुलिस को खबर दी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सूचना मिलने के बाद फौरन इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और इस मामले में कोई लापरवाही नहीं बरती गई।

वहीं खबर मिलने के बाद कोंडली से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर परिवार को बंधक बनाने का आरोप लगाया। विधायक ने कहा कि दिल्ली कैंट के बाद अब पूर्वी दिल्ली में मासूम को निशाना बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed