{"_id":"61d50f5ee57ec942ed651905","slug":"sexual-harassment-of-a-girl-on-the-pretext-of-marriage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया घिनौना काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया घिनौना काम
Wed, 05 Jan 2022 08:54 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 05 Jan 2022 08:54 AM IST
सार
दिल्ली के वसंतकुंज (नार्थ) थाना इलाके में रहने वाली युवती ने पुलिस को शिकायत दी है। उसने आरोप लगाया कि युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवक ने उसकी वीडियो भी बना ली और शादी का दबाव बनाने पर वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के वसंत कुंज (नॉर्थ) थाना इलाके में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी युवक ने उससे मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद आरोपी युवक फरार हो गया है।
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित युवती वसंतकुंज (नार्थ) थाना इलाके में रहती है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी कुछ महीने पहले सोशल मीडिया के जरिये पंकज नामक युवक से दोस्ती हुई थी। दोस्ती होने के बाद दोनों फोन पर बात करने लगे।
आरोप है कि आरोपी युवक ने युवती को एक होटल में बुलाया और वहां शादी का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया। ये भी आरोप है कि युवक ने युवती की अश्लील वीडियो भी बना ली और शादी का दबाव बनाने पर वायरल करने की धमकी दी। मंगलवार शाम तक आरोपी युवक को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद आरोपी युवक फरार हो गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दोस्त की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म
वहीं, दिल्ली के बदरपुर इलाके में अधेड़ ने अपने दोस्त व जानकार की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने ये बात घर आकर अपनी मां को बताई। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। बदरपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया और उसे गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली-एनसीआर व बिहार में दबिश दे रही है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित दक्षिण-पूर्व जिले में रहती है। आरोप है कि पिता का जानकार इरफान 12 वर्षीय नाबालिग को सोमवार शाम को अपने घर बुलाकर ले गया। उसने बच्ची को बहाने से घर बुलाकर दुष्कर्म को अंजाम दिया।