फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Seven days interim bail to wrestler Sushil

Murder Case : पहलवान सुशील को सात दिन की अंतरिम जमानत, 26 जुलाई को होनी है घुटने की सर्जरी

Thu, 20 Jul 2023 06:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 20 Jul 2023 06:14 AM IST
सार

कुमार अन्य आरोपियों के साथ जूनियर पहलवान सागर धनखड़ हत्या मामले में मुकदमे का सामना कर रहे हैं। आरोपी सुशील कुमार ने सर्जरी के आधार पर अंतरिम जमानत याचिका दायर की थी। सर्जरी 26 जुलाई को होनी है।

विज्ञापन
Seven days interim bail to wrestler Sushil
wrestler sushil kumar - फोटो : सुशील के इंस्टाग्राम अकाउंट से

विस्तार

अदालत ने बुधवार को पहलवान सागर धनखड़ हत्या मामले में मुख्य आरोपी पहलवान सुशील कुमार को घुटने की सर्जरी के लिए एक सप्ताह की अंतरिम जमानत प्रदान कर दी। कुमार अन्य आरोपियों के साथ जूनियर पहलवान सागर धनखड़ हत्या मामले में मुकदमे का सामना कर रहे हैं। आरोपी सुशील कुमार ने सर्जरी के आधार पर अंतरिम जमानत याचिका दायर की थी। सर्जरी 26 जुलाई को होनी है।

विज्ञापन

रोहिणी जिला न्यायालय के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुशील कुमार ने बुधवार को उक्त सर्जरी के लिए सुशील कुमार को 23 जुलाई से 30 जुलाई की अवधि के लिए अंतरिम जमानत दे दी। अदालत ने उसे एक लाख रुपये के नीति मुचलके और इतनी ही राशि की दो जमानतें पेश करने पर रिहा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


अदालत ने सुशील कुमार को सर्जरी के बाद 30 जुलाई को जेल अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है। अदालत ने गवाहों पर खतरे की आशंका और एक कारण के मद्देनजर अंतरिम जमानत के दौरान आरोपी  पर निगरानी रखने के लिए चौबीसों घंटे दो सुरक्षा कर्मियों को तैनात करने का भी निर्देश दिया है। अदालत ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों का खर्च आरोपी के परिवार द्वारा वहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने जेल अधिकारियों और जांच अधिकारी द्वारा दायर मेडिकल रिपोर्ट पर विचार करने के बाद सुशील कुमार को राहत दी। अदालत ने आदेश में कहा कि आरोपी सुशील कुमार के मेडिकल दस्तावेजों के अवलोकन से पता चलता है कि उसे 24 जुलाई 2023 को भर्ती होने की सलाह दी गई है क्योंकि सर्जरी 26 जुलाई को बीएलके मैक्स सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed