{"_id":"5d22295a8ebc3e6c97360b88","slug":"senior-auditor-kills-with-sharp-knife-ashram-news-noi447764933","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर ऑडिटर की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या, मौत पर उठे कई सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर ऑडिटर की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या, मौत पर उठे कई सवाल
Mon, 08 Jul 2019 06:59 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 06:59 AM IST
विज्ञापन
जैतपुर में सीनियर ऑडिटर के घर के बाहर लगी लोगों की भीड़
- फोटो : Ashram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैतपुर थाना इलाके में शनिवार रात केंद्रीय गृह मंत्रालय में तैनात एक सीनियर ऑडिटर (वरिष्ठ लेखा परीक्षक ) की चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। वह अपने घर के बाहरी कमरे में लहूलुहान मिले। अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
उनकी पीठ पर चाकू से आधा दर्जन से ज्यादा वार किए गए। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि देर शाम तक यह पता नहीं चल पाया कि वारदात कहां हुई और किसने की।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार आनंद सिंह (43) अपने परिवार के साथ ई-112/3 ओम विहार, जैतपुर में रहते थे। वह केंद्रीय गृहमंत्रालय के एजीसीआर बिल्डिंग, आईपी स्टेट स्थित लेखा महानिदेशालय की डिस्पैच शाखा में वरिष्ठ लेखा परीक्षक थे।
विज्ञापन
उनके परिवार में दो बेटे, एक बेटी, पत्नी व छोटा भाई है। वह शनिवार रात घर लेट आए थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने खाना भी नहीं खाया था और बाहर वाले कमरे में आकर सो गए थे। सुबह पांच बजे पत्नी जागी तो देखा कि वह लहूलुहान पड़े हैं। उसने शोर मचाया तो पड़ोसी एकत्रित हो गए।
कुछ ही देर में पहुंची पुलिस आनंद सिंह को नजदीक के प्राइवेट अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच में पता चला है कि जिस कमरे में आनंद सिंह सोए थे, उसका दरवाजा खुला था।
वह अक्सर लेट आते थे और बाहर वाले कमरे में सो जाते थे। वह शराब पीने के आदि थे। उनकी पीठ पर चाकू से करीब आधा दर्जन वार किए गए हैं। ऐसा लगता है कि अधिक खून बहने से उनकी मौत हो गई।