फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Security guard in factory dies under suspicious circumstances

Delhi News: फैक्टरी में सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 18 Mar 2024 09:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 09:39 PM IST
विज्ञापन
Security guard in factory dies under suspicious circumstances
नोट: खबर मथुरा, यूपी के लिए भी उपयोगी हो सकती है
विज्ञापन

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, अगरबत्ती बनाने की फैक्टरी में हुई वारदात
सुसाइड नोट में चार लोगों को बताया मौत का जिम्मेदार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जीटीबी एंक्लेव स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी में सोमवार सुबह बुजुर्ग सुरक्षाकर्मी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त गांव शेरगढ़, मथुरा निवासी विनोद कुमार के रूप में हुई है। सोमवार सुबह फैक्टरी के मजदूर वहां पहुंचे तो बुजुर्ग विनोद का शव लिफ्ट में पड़ा हुआ था।
सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा क्राइम और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को विनोद के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। उसमें चार लोगों को मौत का जिम्मेदार बताया है। पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि लिफ्ट के बीच वाली जगह में कूदकर विनोद ने आत्महत्या की है। परिजनों का आरोप है कि विनोद आत्महत्या नहीं कर सकते, उनकी हत्या की गई है। शव मिलने के समय उनके गले में फंदे भी मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से मथुरा के रहने वाले विनोद गली नंबर-6, फ्रेंड्स काॅलोनी में अगरबत्ती बनाने की फैक्टरी में सुरक्षाकर्मी थे। वर्ष 2005 से वह नौकरी कर रहे थे। विनोद अविवाहित थे। इनके दो भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है। सोमवार सुबह जब फैक्टरी के मजदूर वहां पहुंचे तो लिफ्ट में विनोद को मृत पड़ा पाया। फौरन मालिक के अलावा पुलिस को खबर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे विष्णु ने आरोप लगाया है कि उनके चाचा खुदकुशी नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed