फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Secret of robbery revealed with the help of 400 CCTV cameras installed in 80 kilometers, one arrested

Delhi News: 400 सीसीटीवी कैमरों की मदद से खुला लूट का राज, एक गिरफ्तार

Mon, 25 Dec 2023 07:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 07:25 PM IST
विज्ञापन
Secret of robbery revealed with the help of 400 CCTV cameras installed in 80 kilometers, one arrested
शाहदरा जिला पुलिस ने 12 दिसंबर को प्रॉपर्टी डीलर के साथ हुई लूट की गुत्थी सुलझाई, बदमाशों ने लूट लिए थे 65 हजार, दो लैपटॉप और अन्य सामान
विज्ञापन

बदमाशा को सूचना थी कि प्रॉपर्टी डीलर के पास मौजूद हैं 50 लाख से ज्यादा रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। 50 लाख रुपये के चक्कर में हथियारबंद बदमाशों ने आनंद विहार इलाके में प्रॉपर्टी डीलर को लूट लिया। बदमाश पीड़ित राजेंद्र अग्रवाल (35) से उनका बैग और दो लैपटॉप लूटकर ले गए। बैग को खोला गया तो उसमें महज 65 हजार रुपये निकले। लूट की इस वारदात को शाहदरा जिला पुलिस ने सुलझा लिया है।
स्पेशल स्टाफ ने आनंद विहार थाना पुलिस के साथ मिलकर एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहल्ला तुलसी विहार, दादरी, गौतम बुद्ध नगर, यूपी निवासी बिजेंदर उर्फ बृजेश सिंह (38) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल दो बाइक, एक कार, पिस्टल, तीन कारतूस और वारदात के समय पहने कपड़े बरामद किए हैं।
विज्ञापन

वारदात के बाद टीम ने करीब 80 किलोमीटर के एरिया में लगे 400 सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की। इसके बाद आरोपियों की पहचान हुई। पुलिस से बचने के लिए आरोपी अपने-अपने घरों से फरार थे। लगातार पांच दिनों तक बिजेंदर के घर की निगरानी करने के बाद उसे दबोचा गया। पुलिस उससे पूछताछ कर बाकी साथियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि 12 दिसंबर को सविता विहार, शाहदरा निवासी राजेंद्र अग्रवाल अपने सहयोगी के साथ कृष्णा नगर स्थित दफ्तर के लिए निकले। इस बीच वह क्रॉस रिवर मॉल के सामने पहुंचे तो दो बाइकों व होंडा सिटी कार सवार बदमाशों ने इनकी कार को जबरन रुकवा लिया।
बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर राजेंद्र से बैग, दो लैपटॉप और कार की चाबी लूटी और फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की गई। लोकल पुलिस के अलावा जिले के स्पेशल स्टाफ को भी छानबीन में लगा दिया गया। टेक्निकल सर्विलांस के अलावा सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल की गई।
----
ऐसे पकड़ा गया आरोपी

स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर विकास कुमार व अन्यों की टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की। छानबीन के बाद पता चला कि बदमाशों ने जिन बाइकों व कार का इस्तेमाल किया था वह चोरी की थीं। सीसीटीवी की पड़ताल करने के बाद आरोपियों की पहचान की गई।
जांच में पता चला कि कार को छह दिसंबर को इंदिरापुरम इलाके से चोरी किया गया था। इसके अलावा बाइक पर लगी नंबर प्लेट को शिपरा सन सिटी मॉल से चोरी किया गया था। आरोपियों की जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने बिजेंदर को 21 दिसंबर को उसके घर से दबोच लिया।

----
चार लोगों ने मिलकर दिया वारदात को अंजाम

पूछताछ में बिजेंदर ने बताया कि उसने अपने एक रिश्तेदार व दो अन्य लड़कों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। गिरोह यमुना पार के अलावा हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वारदात को अंजाम दे रहा था। राजेंद्र अग्रवाल के पूर्व कर्मचारी ने सूचना दी कि वह अक्सर मोटी रकम लेकर घर से निकलता है। इसी उम्मीद पर बदमाशों ने करीब 25 दिन पहले राजेंद्र के घर से दफ्तर की रैकी की थी। 10 दिसंबर को वारदात को अंजाम देना था, लेकिन किसी वजह से वारदात को अंजाम नहीं दे पाए। 12 दिसंबर पौने 12 बजे बदमाशों ने दिन-दहाड़े वारदात को अंजाम दिया। बाद में आरोपी फरार हो गए। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed