फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Seats are still vacant in DU, mop up round will be held

Delhi News: डीयू में अब भी सीटें खाली, मॉप अप राउंड होगा

Sat, 30 Aug 2025 09:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 09:37 PM IST
विज्ञापन
Seats are still vacant in DU, mop up round will be held
डीयू में अब भी सीटें खाली, मॉप अप राउंड होगा
विज्ञापन

-अगले सप्ताह मॉप अप राउंड के लिए किया जा सकेगा आवेदन, खाली सीटों की जानकारी भी जारी की जाएगी

-बीते सप्ताह शुरु हुए स्पॉट राउंड-1 की प्रक्रिया शनिवार को हुई समाप्त

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के कुछ कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों की सीटें स्पॉट राउंड-1 के समाप्त होने के बाद भी खाली है। अब डीयू इन सीटों को भरने के लिए मॉप अप राउंड आयोजित करेगा। अगले सप्ताह मॉप अप राउंड के लिए आवेदन किया जा सकेगा। इससे पहले खाली सीटों की समीक्षा करके सीटों की जानकारी जारी की जाएगी। मालूम हो कि खाली सीटों को भरने के लिए स्पॉट राउंड-1 की शुरूआत की गई थी। शनिवार को इस राउंड में आवंटित सीट के लिए फीस भरने प्रक्रिया समाप्त हो गई।

डीयू दाखिला डीन प्रो हनीत गांधी ने कहा, अभी कुछ सीटें खाली हैं, जिन्हें भरने के लिए अगले सप्ताह मॉप अप राउंड आयोजित करेंगे। मॉप अप राउंड के लिए शेड्यूल सोमवार या मंगलवार तक जारी कर दिया जाएगा। इसके साथ ही खाली सीटों की जानकारी जारी की जाएगी। इसके लिए छात्रों को आवेदन करने का अवसर मिलेगा। मालूम हो कि बीते सप्ताह शुरू हुए स्पाॅट राउंड में दाखिले के लिए 29,819 छात्रों ने आवेदन किया था। इस पर 7,908 सीटें छात्रों को आवंटित की गई थीं।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को समाप्त हुए स्पॉट राउंड के बाद भी एक दर्जन से अधिक कॉलेजों में सीटें खाली हैं। इनमें भी सामान्य श्रेणी की कम, आरक्षित श्रेणी की सीटें ज्यादा खाली हैं। खासकर पंजाबी, संस्कृत, कुछ साइंस पाठ्यक्रमों में कुछ-एक सीटें अब भी नहीं भर पाई हैं। जिन कॉलेजों में सीटें खाली हैं, उनमें अदिति, भगिनी निवेदिता, भारती, दयाल सिंह, इंस्टिट्यूट ऑफ होम इकोनॉमिकस, पीजीडीएवी सांध्य, लक्ष्मीबाई कॉलेज, स्वामी श्रद्धानंद, जाकिर हुसैन जैसे कॉलेज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed