फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   SDMC said that the theme of Bharat Darshan Park will continue to be Unity in Diversity

दिल्ली: एसडीएमसी ने कहा- भारत दर्शन पार्क की थीम 'विविधता में एकता' की सोच को रखेंगे बरकरार

Tue, 22 Jun 2021 11:21 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 22 Jun 2021 11:21 PM IST
सार

गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी पार्क में वेस्ट मटेरियल से बनाए गए स्वर्ण मंदिर की प्रतिकृति को अपने धर्म से जोड़कर देखा है और उन्होंने कहा है कि इससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं।

विज्ञापन
SDMC said that the theme of Bharat Darshan Park will continue to be Unity in Diversity
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाबी बाग में भारत दर्शन पार्क के अंदर स्वर्ण मंदिर बनाने का मामला तूल पकड़ चुका है। पार्क के अंदर वेस्ट मटेरियल से स्वर्ण मंदिर की प्रतिकृति बने यह बात दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी को मंजूर नहीं है। श्री हरमिंदर साहिब स्वर्ण मंदिर सिख धर्मावलंबियों के लिए उनका सबसे पावन धार्मिक स्थल है। 

विज्ञापन


गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी पार्क में वेस्ट मटेरियल से बनाए गए स्वर्ण मंदिर की प्रतिकृति को अपने धर्म से जोड़कर देखा है और उन्होंने कहा है कि इससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। जबकि दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के महापौर मुकेश सूर्यान ने पार्क में की गई तोड़फोड़ को केवल राजनीति बताया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि जब इस पार्क का निर्माण कार्य शुरू हुआ था तो आज इसका विरोध करने वाले इसके साथ खड़े थे। पंजाबी बाग में दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की महत्वाकांक्षी परियोजना भारत दर्शन पार्क का 3 जनवरी 2020 को केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एलजी अनिल बैजल ने शिलान्यास किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर मुकेश सूर्यान ने कहा है कि यकीन नहीं होता कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा आखिर क्यों इसका विरोध कर रहे हैं। अभी इस मामले में उन्होंने और कुछ भी बोलने से मना कर दिया है। फिलहाल सोमवार की घटना के बाद से यहां पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पार्क के आस पास पुलिस तैनात है।

क्या है स्वर्ण मंदिर की प्रतिकृति तोड़ने का मामला
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन ने सोमवार को पार्क में बनाए जा रहे स्वर्ण मंदिर के प्रतिरूप को तोड़ दिया गया था। उन्हें पार्क में वेस्ट मटेरियल से स्वर्ण मंदिर की प्रतिकृति बनाना किसी कीमत पर मंजूर नहीं है। महापौर ने कहा कि अभी इस मुद्दे को यथा स्थिति छोड़ देने में भलाई है। सिख समुदाय के अन्य प्रमुख लोगों और मंत्रालय से बातचीत की जा रही है। जल्द ही इसपर उचित निर्णय लिया जाएगा। महापौर ने कहा है कि भारत दर्शन पार्क को जिस सोच के साथ बनाया जा रहा है, हम उसे हर हाल में कायम रखेंगे।


'विविधता में एकता' की थीम पर बनाया जा रहा पार्क
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम पंजाबी बाग में 'विविधता में एकता' थीम पर भारत दर्शन पार्क बना रहा है। 8 एकड़ में से 6 एकड़ में वेस्ट टु वंडर पार्क की तर्ज पर भारत के 18 ऐतिहासिक स्मारकों की हूबहू प्रतिकृतियां बनाई जा रही हैं। पार्क के अंदर ताजमहल, कुतुबमीनार, मैसूर मंदिर, मीनाक्षी मंदिर, हंपी मंदिर, मैसूर पैलेस, हवा महल जैसी प्रतिकृतियों को कबाड़ से बनाने की प्लानिंग है। करीब 22 फुट ऊंचे अमृतसर के स्वर्ण मंदिर की प्रतिकृति को सबसे पहले बनाया गया था। इसके ऊपरी हिस्से को सोमवार को तोड़ दिया गया, इसके बाद से मामला गरमा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed