{"_id":"610d5c608ebc3eb7b41005a5","slug":"scooty-riding-youths-beat-up-a-traffic-police-constable-accusing-him-of-challans-in-streets-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलियों में चालान कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी की पिटाई: गली के लड़कों ने सिपाही को जमकर धुना, वारदात को अंजाम देकर सभी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलियों में चालान कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी की पिटाई: गली के लड़कों ने सिपाही को जमकर धुना, वारदात को अंजाम देकर सभी फरार
Fri, 06 Aug 2021 09:29 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 06 Aug 2021 09:29 PM IST
सार
ट्रैफिक पुलिस सिपाही की शिकायत पर पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबा हरिदास नगर इलाके में स्कूटी सवार युवकों ने गलियों में चालान करने का आरोप लगाकर एक ट्रैफिक पुलिस के सिपाही की पिटाई कर दी। घटना के समय सिपाही एक जब्त वाहन को लेकर गोपाल नगर कॉलोनी के पास से गुजर रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गए। सिपाही की शिकायत पर पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पीड़ित सिपाही की पहचान अजय के रूप में हुई। वह ट्रैफिक के नजफगढ सर्किल में तैनात है। अजय ने अपनी शिकायत में बताया कि गुरुवार को वह चालान के बाद जब्त एक वाहन को लेकर उसे द्वारका सेक्टर 9 स्थित कार्यालय जा रहा था। जब वह गोपाल नगर कॉलोनी के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान स्कूटी से दो युवक अपनी स्कूटी जब्त वाहन के आगे लगा दी और कहने लगे कि अब पुलिस गोपाल नगर कॉलोनी की गलियों में भी ट्रैफिक चालान करेगी। बातों बातों में दोनों युवक उत्तेजित होकर मारपीट पर उतारू हो गए।
विज्ञापन
जब अजय ने विरोध किया तो दोनों उससे मारपीट करने लगे और उसकी वर्दी फाड़ दी। पिटाई की वजह से उसके गले पर चोट लगी। सिपाही ने दोनों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह फरार हो गए। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सिपाही का मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया। सिपाही ने पुलिस को आरोपियों की स्कूटी का नंबर दिया है। जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन