फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   schools reopen from 1st to 8th in delhi from monday

दिल्ली: 19 महीने बाद आज से खुले पहली से आठवीं तक के स्कूल, बच्चों में दिखा उत्साह

Mon, 01 Nov 2021 08:19 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 01 Nov 2021 08:19 AM IST
सार

डीडीएमए के आदेश के अनुसार बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को बाध्य नहीं किया गया है। कुछ निजी स्कूलों ने दिवाली के बाद खोलने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
schools reopen from 1st to 8th in delhi from monday
पहली के आठवीं कक्षा के स्कूल खुले - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी में कोरोना महामारी के कारण 19 महीने बाद कुछ शर्तों के साथ आज से पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक निजी और सरकारी स्कूल खुल गए हैं। हालांकि, स्कूल खुलने के बाद भी ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। कोई भी स्कूल अभिभावकों पर बच्चों के स्कूल भेजने के लिए दबाव नहीं बना सकता है। अभिभावक अपनी मर्जी से बच्चों को स्कूल भेज रहे हैं। इसके लिए उनसे स्कूल की ओर से भेजे गए गूगल फॉर्म पर सहमति ले ली गई है।

विज्ञापन


बीते सप्ताह दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की ओर से एक नवंबर से सभी निजी और सरकारी स्कूल खोलने के लिए आदेश जारी किया गया था। डीडीएमए ने आदेश में कहा था कि स्कूलों को कक्षा में 50 फीसदी  से अधिक उपस्थिति नहीं हो, इसे सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन


वहीं, त्योहारी सीजन को देखते हुए कुछ स्कूल दिवाली के बाद अपनी कार्ययोजना तय करेंगे। मयूर विहार स्थित विद्या बाल भवन स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. सतबीर ने कहा कि अभिभावकों को सहमति पत्र भेज दिया गया है।  लेकिन, अधिकांश अभिभावकों की ओर से सहमति पत्र पर स्वीकृति नहीं मिली। वहीं, जिन अभिभावकों का सहमति पत्र मिला है, उन्होंने छठ पूजा के बाद स्कूल खोलने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहिणी स्थित एमआरजी स्कूल की ओर से बताया गया कि स्कूल वैक्सिन की दोनों डोज ले चुके कर्मचारियों का इंतजार कर रहा है। वहीं, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, इंडियन स्कूल और पीतमपुरा स्थित बाल भारती स्कूल दिवाली के बाद खुलेंगे।

केवल 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे स्कूल
डीडीएमए के ओर से जारी किए आदेश के मुताबिक, कक्षाओं में सिर्फ 50 फीसदी छात्रों को बैठने की ही अनुमति है। इसके अलावा अनिवार्य थर्मलस्क्रीनिंग, अलग-अलग लंच ब्रेक, बैठने की वैकल्पिक व्यवस्था और नियमित अतिथि आगमन से बचने के दिशा-निर्देश हैं। डीडीएमए के मुताबिक, कंटेनमेंट जोन में रहने वाले छात्र, शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी को स्कूलों में नहीं आने दिया जाएगा। साथ ही स्कूल में राशन वितरण व टीकाकरण क्षेत्र से  शैक्षणिक गतिविधियों को अलग रखा गया है।


सितंबर में खुल चुके हैं कक्षा 9वीं से 12वीं के स्कूल
पिछले साल मार्च में स्कूल बंद करने का आदेश जारी होने के बाद। इस वर्ष जनवरी में सरकार ने कक्षा 9वीं  से 12वीं तक स्कूल खोलने की अनुमति दी थी। लेकिन, कोरोना के कारण हालात बिगड़ने पर स्कूलों को बंद करना पड़ा था। इसके बाद सितंबर में दोबारा से स्कूलों को 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलने की अनुमति मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed