फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Satyendra Jain files petition in delhi court to stop broadcast of CCT footage in media

Delhi: मीडिया में सीसीटी फुटेज का प्रसारण रोकने को लेकर सत्येंद्र जैन ने कोर्ट में दायर की याचिका, सुनवाई कल

Wed, 23 Nov 2022 05:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 23 Nov 2022 05:51 PM IST
सार

जैन की तरफ से दायर याचिका में जैन ने कहा कि उन्हें जेल में कुछ भी नहीं  मिल रहा है। जेल में सही आहार भी नहीं रहा है उनका एजेंडा कुछ और है। कोर्ट ने कल तक तिहाड़ प्रशासन से जवाब मांगा है । 

विज्ञापन
Satyendra Jain files petition in delhi  court to stop broadcast of CCT footage in media
सत्येंद्र जैन का एक और वीडिया वायरल - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येन्द्र जैन ने एक के बाद एक सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद कोर्ट का रुख किया है। सत्येंद्र जैन की ओर से दिल्ली की एक अदालत में याचिका दाखिल की गई है। याचिका में मांग की गई है कि सीसीटीवी फुटेज मीडिया में लीक न किये जाएं। यह अर्जी सत्येंद्र जैन की तरफ से उनके वकील ने कोर्ट में दायर की है। इस मामले पर कल सुनवाई होगी। 

विज्ञापन


सत्येंद्र जैन के मसाज से जुड़े वीडियो सामने आने के बाद सियासत और गर्मा गई है। दिल्ली में एमसीडी और गुजरात विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के लिए मसाला मिल गया है। भाजपा की तरफ से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से माफी मांगने के साथ ही सत्येंद्र जैन को मंत्री पद से बर्खास्त करने की भी भाजपा ने मांग की है। 

विज्ञापन

 


मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन ने याचिका में कहा कि उन्हें जेल में उचित भोजन नहीं दिया जा रहा है। जैन ने  कोर्ट से अपील की है कि जेल प्रशासन को निर्देश दिया जाए की जेल में उनको पारंपरिक खाना उपलब्ध कराया जाए। जैन ने  कहा कि जेल प्रशासन को निर्देश दिया जाए कि उन्हें सब्जियां, फल और मेवे दिए जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 


जैन की तरफ से दायर याचिका में जैन ने कहा कि उन्हें जेल में कुछ भी नहीं  मिल रहा है। जेल में सही आहार भी नहीं रहा है उनका एजेंडा कुछ और है। कोर्ट ने कल तक तिहाड़ प्रशासन से जवाब मांगा है । 

 

वीडियो फुजेट में जो शख्स जैन की मसाज करता नजर आ रहा है वह फिजियोथेरेपिस्ट नहीं है, बल्कि एक कैदी है जो दुष्कर्म के एक मामले में तिहाड़ में बंद है। 'आप' ने दावा किया है कि जैन फिजियोथेरेपी करवा रहे थे। बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन पिछले 5 महीने से न्यायिक हिरासत में हैं। इस बीच सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो सामने आया जिसमें वे जेल के अंदर फल और ड्राई फ्रूट खाते नजर आ रहे हैं। जबकि जैन ने जेल प्रशासन पर ठीक से खाना नहीं देने का आरोप लगाया है।

 

याचिका में जैन ने कहा कि अगर वह जेल में खाने को लेकर झूठ बोल रहे हैं तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए। कोर्ट ने जेल के आरएमओ और एसएमओ को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई के दौरान हाजिर रहने के निर्देश दिए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed