फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Satyendar Jain said vaccination drive is going well in Delhi We have stock for 4-5 days more and more people will vaccinated

कोरोना टीका का 4-5 दिनों का स्टॉक: सत्येंद्र जैन बोले- हमने और मांग की, अधिक से अधिक लोगों का होगा टीकाकरण

Thu, 08 Apr 2021 04:22 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 08 Apr 2021 04:22 PM IST
सार

  • जल्द ही अधिक से अधिक लोगों को लगाना होगा टीका
  • हमें कोरोना से मिलकर लड़ना होगा
  • टीकाकरण अभियान में सुधार के लिए करें आवश्यक कार्रवाई

विज्ञापन
Satyendar Jain said vaccination drive is going well in Delhi We have stock for 4-5 days more and more people will vaccinated
satyendar jain - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को कहा कि कोरोना के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान अच्छा चल रहा है। हमें बुधवार को कुछ टीके मिले। हमारे पास चार-पांच दिनों का स्टॉक है। हमने और मांग की है और हमें ये मिलेंगे। 
विज्ञापन

 

सत्येंद्र जैन ने कहा कि केंद्र ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण कम हुआ है। हम यह भी कह सकते हैं कि केंद्र के अस्पतालों में कम टीकाकरण हुआ। यह कोई मुद्दा नहीं है, मुद्दा यह है कि हमें जल्द ही अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण करना और कोरोना से एक साथ मिलकर लड़ना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि दिल्ली समेत पूरे देश में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए युद्धस्तर पर टीकाकरण अभियान चल रहा है। इसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मनोहर अगनानी ने बुधवार को दिल्ली के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर टीकाकरण अभियान में सुधार के लिए आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने के लिए कहा था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed