फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Russia Ukraine War Food is over phone is also switched off, Indian students are looking for each other

आपबीती: खाना खत्म, फोन भी बंद, एक-दूजे की तलाश कर रहे हैं भारतीय छात्र, हंगरी बॉर्डर पहुंचने से पहले चार लापता

Wed, 02 Mar 2022 10:38 AM IST
शाहरुख खान परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 02 Mar 2022 10:38 AM IST
सार

मंगलवार को करीब 500 किलोमीटर दूर पौलेंड बॉर्डर पर पहुंचे छात्रों ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि अभी भी सैंकड़ों छात्र लापता हैं। यूक्रेन के खारकीव और कीव क्षेत्र में भारतीय छात्र काफी संख्या में हैं लेकिन ज्यादातर की लोकेशन के बारे में जानकारी किसी के पास नहीं है। 

विज्ञापन
Russia Ukraine War Food is over phone is also switched off, Indian students are looking for each other
russia ukraine war - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूक्रेन में लगातार बमबारी के बीच अभी भी सैंकड़ों भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। इनका खाना खत्म हो चुका है। वहीं अधिकांश छात्रों के फोन भी अब बंद आने लगे हैं। ऐसे में छात्रों ने खुद ही एक दूसरे की तलाश कर सेफ हाऊस तक पहुंचने की पहल शुरू की है। 
विज्ञापन


मंगलवार को करीब 500 किलोमीटर दूर पौलेंड बॉर्डर पर पहुंचे छात्रों ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि अभी भी सैंकड़ों छात्र लापता हैं। यूक्रेन के खारकीव और कीव क्षेत्र में भारतीय छात्र काफी संख्या में हैं लेकिन ज्यादातर की लोकेशन के बारे में जानकारी किसी के पास नहीं है। 
विज्ञापन


दिल्ली के रोहिणी निवासी 21 वर्षीय सुमित सचदेवा ने बताया कि वे मंगलवार सुबह ही पौलेंड बॉर्डर तक पहुंचे हैं। उनके अभी भी चार दोस्त लापता हैं। बीते कुछ दिन से सभी छात्र परेशान हैं क्योंकि कोई भी मदद नहीं हो पा रही है। ऐसे में कौन कहां पर है? इसके बारे में भी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्तों की तलाश के लिए सोशल नेटवर्किंग काम आ रहा है। सुमित ने कहा, ‘ज्यादातर लोगों के फोन अब बंद आने लगे हैं लेकिन कुछ-कुछ फोन चार्ज हैं। सोशल नेटवर्किंग, लोकल वाट्सग्रुप और सोशल चैटिंग साइट्स के जरिए एक दूसरे की तलाश कर रहे हैं। अभी मेरे चार दोस्त खारकीव में हैं। उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। उन्हें बॉर्डर तक ला पाना भी काफी मुश्किल है।’ 

सोशल साइट ट्विटर पर एसओएस इंडिया अकाउंट से इन सभी लापता छात्रों के बारे में पोस्ट भी किया जा रहा है। साथ ही टेलीग्राम पर बने ग्रुप के जरिए भी एक दूसरे तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। 

सुमित के अलावा दिल्ली के ही आदित्य गौड़ ने बताया कि वे यूक्रेन की निप्रो मेडिकल यूनिवर्सिटी के छात्र हैं और उनकी यूनिवर्सिटी में 400 से ज्यादा भारतीय छात्र हैं। भारत ने चार बॉर्डर से छात्रों को ले जाने की पहल की है लेकिन उनकी यूनिवर्सिटी से वहां तक जाने का कोई साधन नहीं है। 

इनके बीच करीब 500 किलोमीटर से भी अधिक दूरी है। उनके पास सात से आठ घंटे का पानी और खाना ही बचा है। कभी भी सायरन बज जाता है। कुछ लोग कह रहे हैं कि हाथ में तिरंगा लेकर बाहर निकल जाएं लेकिन बाहर चारों ओर तोप, सेना और बम गिरने की आवाज ही सुनाई दे रही है।

हंगरी बॉर्डर पहुंचने से पहले लापता छात्र
आदित्य ने बताया कि दिप्यान नाथ और रुहित नाथ सोमवार से लापता हैं। वे काफी मुश्किलों के बीच हंगरी बॉर्डर के लिए रवाना हुए थे। उनकी आखिरी बार जब फोन पर बात हुई तो रुहित ने उन्हें बताया कि कुछ पुलिस वालों ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया है लेकिन उसके 24 घंटे बाद भी संपर्क नहीं हुआ है। 
 

इसी तरह दिल्ली के आशीष चौधरी भी अब तक पौलेंड बॉर्डर पर नहीं पहुंचे हैं। उनकी लास्ट लोकेशन बॉर्डर से कुछ दूरी पर थी। इनके अलावा टेरणोपिल यूनिवर्सिटी के छात्र आयुष गंगवार रोमानिया बॉर्डर पर अब तक नहीं पहुंच पाए हैं। इन्हें लेकर यूक्रेन के लोकल ग्रुप में काफी मैसेज भी फॉरवर्ड किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed