{"_id":"61f7c9b6a9b6c215ba7edd9a","slug":"rumours-on-social-media-giving-communal-angle-in-kasturba-nagar-sexual-violence-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा नगर यौन हिंसा मामला: झूठ फैलाने के आरोप में दो ट्विटर अकाउंट व एक यू-ट्यूबर के खिलाफ मामला दर्ज, सांप्रदायिक रंग देने के लिए फैलाई जा रही थी अफवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा नगर यौन हिंसा मामला: झूठ फैलाने के आरोप में दो ट्विटर अकाउंट व एक यू-ट्यूबर के खिलाफ मामला दर्ज, सांप्रदायिक रंग देने के लिए फैलाई जा रही थी अफवाह
Tue, 01 Feb 2022 01:29 AM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Tue, 01 Feb 2022 01:29 AM IST
सार
शाहदरा के डीसीपी आर सथियासुंदरम ने कहा कि सोशल मीडिया पर पीड़िता की पहचान, आत्महत्या के आरोप और सांप्रदायिक रंग देने वाली झूठी सूचनाएं फैलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
शाहदरा डीसीपी आर सथियासुंदरम
- फोटो : ट्विटर एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विवेक विहार के कस्तूरबा नगर में महिला से हुई हैवानियत के मामले में अफवाह फैलाने पर पुलिस सख्त हो गई है। पुलिस ने सोमवार को छानबीन के बाद तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने ट्वीट के जरिये पीड़िता के सुसाइड करने और घटना को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया। वहीं मोजो नाम से यू-ट्यूब चैनल चलाने वाले मदन लाल पर पीड़िता और उसके परिवार की पहचान उजागर करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। जिला पुलिस उपायुक्त का कहना है कि पुलिस जल्द ही इनसे पूछताछ करेगी। तीनों ही मामले विवेक विहार थाने में दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर. सत्यसुंदरम ने बताया कि पहला मामला ‘sukhpreet slatch’ नामक ट्विटर हैंडल के खिलाफ दर्ज किया गया। आरोपी ने अपने ट्वीट में पीड़िता के सुसाइड करने का जिक्र किया है। ट्वीट में कहा गया कि पीड़िता ने जब 14 साल के लड़के से दोस्ती नहीं की तो लड़के ने सुसाइड कर लिया, इसलिए उसके परिवार ने लड़की को निशाना बनाया, जिसके बाद उसने सुसाइड कर लिया। दूसरा मामला ‘star’ नाम से ट्विटर अकाउंट चलाने वाले शख्स के खिलाफ दर्ज किया गया है। ट्वीट में दावा किया गया है कि एक धर्म विशेष की महिला को दूसरे धर्म के लोगों ने निशाना बनाया। उसका सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद लगभग मरी हुई हालत में छोड़ दिया गया। पुलिस ने उसे अस्पताल भी भर्ती नहीं करवाया। इस ट्वीट में एक धर्म के लोगों को इस घटना के लिए जिम्मेदार बताया गया था। जांच के बाद इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
वहीं तीसरा मामला यू-ट्यूब चैनल चलाने वाले मदन लाल नामक शख्स के खिलाफ दर्ज किया गया है। आरोप है कि मदन लाल अपने वीडियो में जानबूझकर पीड़िता की पहचान को आम लोगों के सामने लाया। वीडियो में वह पीड़ित परिवार के लोगों को दिखाने के अलावा उनके व पीड़िता के नाम को दिखा रहा है। इसको भी गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मदन लाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इनको नोटिस देकर जल्द ही थाने में बुलाएगी।