{"_id":"60ca11258ebc3e2cfc309476","slug":"rohit-khosla-said-by-helping-the-needy-people-there-is-a-feeling-of-peace","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना योद्धा: रोहित खोसला बोले- जरुरतमंद लोगों की सहायता करके होती है शांति की अनुभूति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना योद्धा: रोहित खोसला बोले- जरुरतमंद लोगों की सहायता करके होती है शांति की अनुभूति
Wed, 16 Jun 2021 08:26 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 16 Jun 2021 08:26 PM IST
सार
देश भर में सकारात्मक मामलों की बढ़ती संख्या के साथ ही अस्पतालों में घातक वायरस से पीड़ित रोगियों को भर्ती करना मुश्किल हो गया था उस समय रोहित खोसला पीड़ितों को ऑक्सीजन प्रदान करने की मुहिम चलाई।
विज्ञापन
रोहित खोसला
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्राणघातक कोरोना वायरस महामारी के कारण हम सभी ने अशांति एवं अनिर्णय की अभूतपूर्व स्थिति का सामना किया है और अभी भी कर रहे हैं। जब से पिछले साल दुनिया में महामारी के प्रकोप का प्रसार हुआ है, तब से लॉकडाउन जैसी व्यवस्थाओं के कारण अधिकांश व्यवसाओं के कारोबार में भरी गिरावट देखी गयी है। व्यवसाओं के वाधित होने के आलावा कई दैनिक वेतनभोगी कर्मचारिओं की नौकरियां चली गईं। इस महामारी से दुनिया के सबसे अधिक प्रभावित देशों में भारत एक रहा है जहां सबसे अधिक मरीज और मौतें हुई हैं। ऐसी स्तिथि में अग्रिम रेखा के योद्धाओं एवं समाजसेविओं ने देश की बेहतरी में बहुत बड़ा योगदान दिया है। उनमें से ही एक हैं रोहित खोसला।
विज्ञापन
कोविड की भयंकर दूसरी लहर के चरम के दौरान रोहित खोसला ने महामारी से प्रभावित लोगों को मुश्किल से निकलने में काफी सहायता की है। देश भर में सकारात्मक मामलों की बढ़ती संख्या के साथ ही अस्पतालों में घातक वायरस से पीड़ित रोगियों को भर्ती करना मुश्किल हो गया था उस समय रोहित खोसला पीड़ितों को ऑक्सीजन प्रदान करने वाले यन्त्र और अस्पतालों में बेड की व्यवस्था करने में आगे आये, इसके साथ ही उनकी समर्पित टीम ने अनेक मेडिकल सेंटर्स पर प्लाज्मा की व्यवस्था करके भी लोगों की बहुत मदद की। रोहित ने कहा कि जब देश में कई बार एक दिन में 4 लाख से भी अधिक मामले देखे थे, ऐसी भीषण स्थिति ने मुझे आराम से बैठने नहीं दिया। ऐसे मुश्किल समय में जरूरतमंद लोगों की किसी भी प्रकार से सहायता करके शांति की अनुभूति होती है।
विज्ञापन
हालांकि पिछले कुछ समय से देश में संक्रमित मामलों की संख्या एक दिन में एक लाख से भी कम रह गई है। उचित परीक्षण और निदान करने के लिए, रोहित ने अपने उद्यम, नई दिल्ली मेडिकल सेंटर (एनडीएमसी) के माध्यम से दिल्ली/ एनसीआर क्षेत्र में मुफ्त कोविड आरटी-पीसीआर परीक्षण और रक्त परीक्षण शुरू किया था। एनएबीएल और आईसीएमआर द्वारा स्वीकृत, रैपिड एंटीजन और आरटी-पीसीआर परीक्षण सरकारी अधिकारियों और संबंधित चिकित्सा निकायों से अनुमति लेने के बाद किया गया था। इसके साथ ही उनकी कंपनी कोविड मामलों को नियंत्रित करने के लिए टीकाकरण अभियान चला रही है। एनडीएमसी ने पहले ही पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और गुरुग्राम में सात अलग-अलग स्थानों में ड्राइव-थ्रू और वॉक-इन टीकाकरण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि रोहित खोसला ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं, जहां उन्होंने एमबीए किया। इसके अलावा, उन्होंने व्यवसाय के विभिन्न विषयों में कई प्रमाणन कार्यक्रम और पाठ्यक्रम किए हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद, बहुमुखी उद्यमी अपने पारिवारिक व्यवसाय आर के इंटरनेशनल ग्रुप में शामिल हो गए।