फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   rohini court blast accused scientist was caught in cctv cameras at 10 places

रोहिणी कोर्ट ब्लास्ट: 10 जगहों पर सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ था आरोपी वैज्ञानिक, आरोपी की हालत ठीक, अभी भी अस्पताल में भर्ती

Tue, 21 Dec 2021 01:20 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 21 Dec 2021 01:20 AM IST
सार

स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार रोहिणी कोर्ट ब्लास्ट को सुलझाने के लिए करीब एक हजार घंटे की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी करीब 10 जगह कैद हुआ है। फुटेज रोहिणी कोर्ट के गेट नंबर-सात और आठ के आसपास के हैं। 

विज्ञापन
rohini court blast accused scientist was caught in cctv cameras at 10 places
डीआरडीओ वैज्ञानिक भारत भूषण कटारिया - फोटो : amar ujala

विस्तार

रोहिणी कोर्ट ब्लास्ट के आरोपी वैज्ञानिक भारत भूषण कटारिया आसानी से पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। पुलिस ने करीब एक हजार घंटे की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इसके बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची। दूसरी तरफ आरोपी सोमवार शाम तक अस्पताल में भर्ती था। तबीयत खतरे से बाहर बताई जा रही है, हालांकि आरोपी एम्स के डॉक्टरों की निगरानी में है। ब्लास्ट के आरोपी के खुदकुशी करने के कोशिश के बाद दिल्ली पुलिस की तफ्तीश रूक गई है। 

विज्ञापन


स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार रोहिणी कोर्ट ब्लास्ट को सुलझाने के लिए करीब एक हजार घंटे की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी करीब 10 जगह कैद हुआ है। फुटेज रोहिणी कोर्ट के गेट नंबर-सात और आठ के आसपास के हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पहली फुटेज में वह दो बैग लेते हुए गेट नंबर-सात से कोर्ट के अंदर आता हुआ दिखाई दे रहा है। वापसी की फुटेज में आरोपी के पास बैग नहीं थे। वह गेट नंबर आठ व नौ के आसपास भी घूमा था। फुटेज में वकील की ड्रेस में दिखाई दे रहा था। वह फुटेज में घर जाते हुए भी दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच में ये बात सामने आई है कि रोहिणी कोर्ट जाते हुए आरोपी के पास दो मोबाइल थे। आरोपी वैज्ञानिक ने दोनों की मोबाइल बंद कर रखे थे।  पुलिस ने उसके दोनों मोबाइल व लैपटॉप को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी भारतभूषण ने गिरफ्तार वाली शाम शनिवार को ही हैंडवॉश पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी। उसे बीआर अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया। वहां सफदरजंग अस्पताल व उसके बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। इस कारण पुलिस वैज्ञानिक को लेकर कहीं दबिश नहीं दे सकी है। इस कारण पुलिस अभी तक पूरी तरह बरामदगी नहीं कर सकी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी वैज्ञानिक पूछताछ में बिल्कुल सहयोग नहीं कर रहा है। वह बार-बार यहीं कहता है कि उसे कुछ पता नहीं है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी ने रोहिणी कोर्ट ब्लास्ट को अंजाम देने से पहले कहीं ब्लास्ट करने का अभ्यास तो नहीं किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed