फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Robert, after the snack ladder, the drone will extinguish the fire

Delhi News: रॉबर्ट, स्नैक लेडर के बाद ड्रोन बुझाएगा आग

Fri, 27 Oct 2023 08:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 08:44 PM IST
विज्ञापन
Robert, after the snack ladder, the drone will extinguish the fire
20 मंजिल तक की आसानी से बुझा सकेगा आग, एक मिनट में 800 लीटर फोम करता है प्रयोग
विज्ञापन


गुजरात की आईटी कंपनी ने ड्रोनयुक्त कैफ फोम टेंडर का दमकल विभाग को दिया डेमोस्ट्रेशन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में जल्द ही ड्रोन से आग बुझाई जाएगी। दमकल विभाग इसकी तैयारी कर रहा है। गुजरात की एक आईटी कंपनी ने ड्रोनयुक्त कैफ फोम टेंडर तैयार किया है, शुक्रवार को रोहिणी के ट्रेनिंग सेंटर में दमकल विभाग की टीम को इसका डेमोस्ट्रेशन दिया गया। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभी देश के किसी भी राज्य में फायर ब्रिगेड के पास ड्रोन से आग बुझाने की हाईटेक तकनीक नहीं है। यदि आने वाले समय में दिल्ली फायर ब्रिगेड कंपनी से ड्रोन खरीदती है, तो यह देश की पहली फायर सर्विस हो जाएगी, जिसके पास ड्रोन से आग बुझाने वाला सिस्टम होगा।
आईटी कंपनी के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर हेमल शाह ने बताया कि डेमो देकर फायर अधिकारियों को तकनीक के बारे में बताया गया। यह ड्रोन 60 मीटर ऊंचाई पर जाकर यानी 20 मंजिल तक की आग बुझा सकता है। एक मिनट में 800 लीटर फोम यूज किया जा सकता है। ड्रोन का डेमो मुंबई और कोलकाता में भी कंपनी द्वारा किया जा चुका है।
विज्ञापन

दमकल विभाग के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने कहा कि लगातार फायर सर्विस को अत्याधुनिक गाड़ियों से लैस करने की कोशिश की जा रही है। पहले रॉबर्ट लाया गया, जब उसका बेहतर इस्तेमाल होने लगा तो उसके बाद स्नैक लेडर गाड़ी खरीदी गई। यह गाड़ी सांप की तरह अंदर कोने में घुसकर आग बुझाती है और इसमें अत्याधुनिक कैमरे और आग बुझाने वाले जेट लगे होते हैं। बिना अगले हिस्से में फायरमैन को तैनात किए उसका इस्तेमाल आग बुझाने में किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन अधिकारियों ने देखा डेमो
डेमोस्ट्रेशन के दौरान फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग के साथ चीफ फायर ऑफिसर वीरेंद्र सिंह, ट्रेनिंग सेंटर के डिप्टी चीफ एके मलिक, एमके चटोपाध्याय, डिविजनल ऑफिसर मुकेश वर्मा, वेदपाल, संदीप दुग्गल, असिस्टेंट डिविजनल ऑफिसर सोमवीर, एके शर्मा, रविनाथ, मनीष, नागेंद्र, दीपक हुड्डा सहित कई फायर ऑफिसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed