फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   robbery with woman who is coming to take salary family is already facing financial crisis in lockdown

दिल्ली: सैलरी लेकर आ रही महिला से लूट, पीड़िता का रो-रोकर बुरा हाल, पहले से ही आर्थिक संकट की मार झेल रहा परिवार

Sun, 30 May 2021 11:32 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 30 May 2021 11:32 PM IST
सार

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
robbery with woman who is coming to take salary family is already facing financial crisis in lockdown
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

लॉकडाउन के दौरान मजदूरों की आर्थिक स्थिति खराब है। ऐसे में लोग एक-एक पाई के लिए तरस रहे हैं। मंडावली इलाके में शनिवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से उसकी पूरी सैलरी लूट ली। वारदात के समय वह अपनी मालकिन से सात हजार रुपये लेकर घर लौट रही थी। लूटपाट के दौरान महिला ने बदमाशों से संघर्ष भी किया, इस दौरान वह जख्मी भी हो गई। वारदात की महिला का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक शहाना खातून (20) परिवार के साथ पांडव नगर के शशि गार्डन इलाके में रहती है। शहाना गांधी नगर स्थित कैलाश नगर की एक फैक्टरी में काम करती है। शनिवार दोपहर दो बजे फैक्टरी की मालकिन ने शहाना को महीनें की सैलरी देने के लिए बुलाया था। वहां मालकिन ने शहाना को करीब सात हजार रुपये दिए। इसके बाद शाम करीब साढ़े सात बजे शहाना ई-रिक्शा से वापस घर लौट रही थी। 
विज्ञापन


रास्ते में किसी कारण ई-रिक्शा चालक ने उसे मंडावली के गणेश नगर फ्लाईओवर पर उतार दिया। शहाना वहां से पैदल ही घर की ओर चल दी। अभी वह कुछ ही दूर गई थी कि बाइक सवार तीन युवकों ने शहाना से उसका पर्स छीनने का प्रयास किया। शहाना ने इसका विरोध किया तो आरोपी उससे धक्का-मुक्की करने लगे। शहाना ने विरोध किया और शोर मचाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बदमाश जबरन उससे पर्स लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को शहाना ने बताया कि सैलरी से ही उसको घर का खर्चा चलाना था। लॉकडाउन की वजह से पहले ही उसके परिवार को दिक्कत हो रही थी। अब पता नहीं उसके परिवार का क्या होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed