{"_id":"61cbe8ba44d9ff0b3e708e0e","slug":"robbery-with-andhra-pradesh-businessman-in-delhi-robber-gave-40-rupees-for-rent","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वारदात: सीने पर चाकू लगा आंध्र के कारोबारी को लूटा, 40 रुपये देकर बोला बदमाश- आराम से होटल चले जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वारदात: सीने पर चाकू लगा आंध्र के कारोबारी को लूटा, 40 रुपये देकर बोला बदमाश- आराम से होटल चले जाना
Wed, 29 Dec 2021 11:06 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:06 AM IST
सार
दिल्ली में आंध्र प्रदेश के कारोबारी के साथ लूट की घटना हुई। बदमाश ने सारा कैश लूट लिया। इस पर कारोबारी होटल जाने के लिए बदमाश के सामने गिड़गिड़ाने लगा। लुटेरे ने किराए के लिए 40 रुपये दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
दिल्ली के मयूर विहार में आंध्र प्रदेश के एक कारोबारी को बदमाश ने चाकू दिखाकर रोक लिया। बदमाश ने उसके सीने पर चाकू लगाकर रुपये निकालकर जमीन पर डालने के लिए कहा। बेचारे कारोबारी ने ऐसा ही किया, लेकिन उसे ख्याल आया कि वह मयूर विहार से पहाड़गंज अपने होटल कैसे जाएगा। उसने बदमाश से होटल तक जाने के लिए 40 रुपये देने की गुहार लगाई।
बदमाश को भी शायद उस पर दया आ गई। आरोपी उसे 40 रुपये देकर वहां से फरार हो गया। पीड़ित ने बदमाश के जाने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित रमेश कुमार (52) परिवार के साथ आंध्र प्रदेश में रहते हैं। वह अपना कारोबार करते हैं। इसके अलावा वह इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग कॉर्पोरेट के सदस्य भी हैं। रविवार को वह अपने कारोबार के सिलसिले में दिल्ली आए थे। यहां पहुंचने के बाद वह पहाड़गंज के एक होटल में कमरा लेकर रुके हुए थे।
विज्ञापन
रविवार को वह मयूर विहार स्थत एक पांच सितारा होटल में पार्टी में शामिल होने गए थे। देर रात करीब 11 बजे वह पार्टी से निकलकर पैदल ही मेट्रो स्टेशन की ओर जाने लगे। अभी वह कुछ ही दूर चले होंगे कि अचानक एक युवक ने उनके सीने पर चाकू लगाकर उनको रोक लिया। आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर पीड़ित से रुपयों की मांग की।

Trending Videos
आरोपी ने रुपये निकालकर जमीन पर डालने के लिए कहा। पीड़ित की जेब में उस समय चार हजार रुपये थे। रमेश ने ऐसा ही किया। इसके बाद उनका लगा कि वह पहाड़गंज के होटल कैसे जाएंगे। यह सोचकर उन्होंने बदमाश से गुहार लगाई कि वह उसे पहाड़गंज जाने के लिए रुपये दे दे। बदमाश को शायद उस पर दया आई और वह 40 रुपये देकर वहां से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।