Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Robbery of five lakhs from the employee of a textile merchant

Delhi News: कपड़ा कारोबारी के कर्मचारी से पांच लाख की लूट

Wed, 01 Mar 2023 07:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 07:02 PM IST
विज्ञापन
Robbery of five lakhs from the employee of a textile merchant
-दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने कनपटी पर पिस्टल लगाकर की वारदात, विरोध करने पर की पिटाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कश्मीरी गेट इलाके में दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने कपड़ा कारोबारी के कर्मचारी की कनपटी पर पिस्टल लगाकर पांच लाख रुपये लूट लिए। कर्मचारी अपने एक सहयोगी के साथ गांधीनगर के कारोबारियों से पैसे लेकर चांदनी चौक आ रहा था। दूसरा कर्मचारी घटना के समय मौका देखकर भाग गया। पीड़ित कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मूल रूप से राजस्थान के झालावाड़ निवासी शैतान सिंह चांदनी चौक स्थित कपड़े की दुकान पर रुपये कलेक्शन का काम करते हैं। मंगलवार को वह अपने सहयोगी दौलत सिंह के साथ गांधीनगर रुपये कलेक्शन करने गए थे। जहां से दाेनों अलग-अलग जगह से रुपये लेने के बाद शाम को ऑटो से चांदनी चौक आ रहे थे।
विज्ञापन

जमुना बाजार फ्लाई ओवर के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उनके ऑटो के सामने अपनी बाइक लगाकर उन्हें रोक दिया। उसके बाद बदमाश शैतान सिंह की कनपटी पर पिस्टल लगाकर बैग छीनने लगे। इसी दौरान मौका पाकर दौलत सिंह अपना बैग लेकर वहां से भाग गया। शैतान के विरोध करने पर बदमाशों ने उसे लात घूंसों से पिटाई की और बैग छीनकर भाग गए। शैतान ने अपने मालिक और पुलिस को घटना की जानकारी दी। शैतान ने बताया कि उसके बैग में पांच लाख रुपये थे। फुटेज के जरिए पुलिस वारदात में शामिल बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed