{"_id":"60da01281700a36aaf078930","slug":"robbery-from-uttarakhand-businessman-in-delhi-caught-crook-absconding-with-50-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के कारोबारी से दिल्ली में लूट: पिता ने जांबाजी दिखाकर पकड़ा बदमाश, 50 हजार रुपये लेकर फरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड के कारोबारी से दिल्ली में लूट: पिता ने जांबाजी दिखाकर पकड़ा बदमाश, 50 हजार रुपये लेकर फरार
Mon, 28 Jun 2021 10:34 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:34 PM IST
सार
पीड़ित ने शोर मचाया तो सागर के पिता ने राहगीरों की मदद से एक बदमाश को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान विक्की के रूप में हुई। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
लूट
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के कारोबारी अपने माता-पिता के साथ गांधी नगर में कपड़े खरीदने आए थे। कारोबारी के माता-पिता थोड़ा आगे चल रहे थे और खुद सागर मदान (30) पीछे चल रहे थे। इस बीच चार बदमाशों ने सागर को घेर लिया। बदमाशों ने चाकू दिखाकर जबरन उसकी जेब में रखे 50 हजार रुपये लूट लिये।
विज्ञापन
पीड़ित ने शोर मचाया तो सागर के पिता ने राहगीरों की मदद से एक बदमाश को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान विक्की के रूप में हुई। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक चाकू बरामद किया है। बाकी तीनों आरोपी सागर के रुपये लेकर फरार हो गए। गांधी नगर थाना पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पीड़ित सागर मदान परिवार के साथ गदरपुर, ऊधमसिंह नगर में रहते हैं। इनका रेडिमेड गारमेंट का कारोबार है। शनिवार दोपहर के समय वह अपने माता-पिता के साथ दिल्ली कारोबार के लिए कपड़े खरीदने आए थे। पीड़ित ने बताया कि दोपहर करीब 3.45 बजे वह टैगोर गली में जा रहे थे। सागर के माता-पिता कुछ आगे चल रहे थे। इसी दौरान चार बदमाशों ने सागर को घेरकर कैश हवाले करने की बात की।
विज्ञापन
विरोध करने पर एक आरोपी ने चाकू निकाल लिया। बाद में पीड़ित की जेब से रुपये निकाल लिये। आरोपी फरार होने लगे तो सागर ने शोर मचा दिया। पिता ने देखा कि चार बदमाश भाग रहे हैं। उन्होंने बिना डरे एक बदमाश को राहगीरों की मदद से पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस आरोपी विक्की से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। विक्की नबी करीम इलाके का रहने वाला है।