फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Robbery from businessman by showing pistol in Delhi

सीसीटीवी फुटेज में देखिए घटना: मॉर्निंग वॉक पर निकले कारोबारी को बदमाशों ने रोका, पिस्टल दिखाई और फिर...

Mon, 04 Apr 2022 11:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 04 Apr 2022 11:16 AM IST
सार

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में पिस्टल दिखाकर कारोबारी से लूटपाट करने का मामला सामने आया है। रविवार तड़के बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात के समय पीड़ित अपने दोस्त के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। 

विज्ञापन
Robbery from businessman by showing pistol in Delhi
दिल्ली में लूट की घटना सीसीटीवी में कैद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर लूटपाट की। बदमाश ने कारोबारी से उनका पहना हुआ सोने का कड़ा लूट लिया। बाद में आरोपी बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद शाहदरा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


पीड़ित का बयान लेकर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। देर शाम को वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनको पकड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया पीड़ित कारोबारी परिवार के साथ विवेक विहार इलाके में रहते हैं। इनका अपना कारोबार है। रविवार सुबह यह अपने एक दोस्त के साथ सुबह की सैर करने के लिए निकले थे। इस बीच जैसे ही यह योजना विहार के मकान नंबर बी 164 के सामने पहुंचे, अचानक लाल रंग की बाइक पर सवार 2 बदमाशों ने इनको रोक लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बदमाश ने पिस्टल दिखाकर कारोबारी से इनका सोने का कड़ा उतरवा लिया। बाद में आरोपी मौके से यूटर्न लेकर महिला कॉलेज की ओर फरार हो गए। सुबह करीब 6:13 पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पीड़ित का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। 


बाइक के नंबर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। लूटपाट करने का सीसीटीवी वीडियो रविवार रात को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस को सामने आकर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात करनी पड़ी। अब पुलिस की आधा दर्जन टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed