{"_id":"6ab1d5d0246d2658c0041299","slug":"ritesh-singh-becomes-new-registrar-general-of-high-court-will-assume-post-today-will-replace-arun-bhardwaj-in-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: हाईकोर्ट के नए रजिस्ट्रार जनरल बने रितेश सिंह, आज संभालेंगे पद, अरुण भारद्वाज की लेंगे जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: हाईकोर्ट के नए रजिस्ट्रार जनरल बने रितेश सिंह, आज संभालेंगे पद, अरुण भारद्वाज की लेंगे जगह
Tue, 22 Sep 2026 06:42 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 22 Sep 2026 06:42 AM IST
सार
हाईकोर्ट ने दिल्ली उच्चतर न्यायिक सेवा के अधिकारी रितेश सिंह को हाईकोर्ट का नया रजिस्ट्रार जनरल नियुक्त किया है। वह फिलहाल दिल्ली सरकार के कानून, न्याय एवं विधायी मामलों के विभाग में प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट
- फोटो : ANI
विस्तार
हाईकोर्ट ने दिल्ली उच्चतर न्यायिक सेवा के अधिकारी रितेश सिंह को हाईकोर्ट का नया रजिस्ट्रार जनरल नियुक्त किया है। वह फिलहाल दिल्ली सरकार के कानून, न्याय एवं विधायी मामलों के विभाग में प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
हाईकोर्ट की ओर से जारी आदेश के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने रितेश सिंह की प्रतिनियुक्ति पर रजिस्ट्रार जनरल के पद पर नियुक्ति को मंजूरी दी है। वह 22 सितंबर आज से पद संभालेंगे।
विज्ञापन
रितेश सिंह अरुण भारद्वाज की जगह लेंगे। भारद्वाज दिल्ली हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के पद पर कार्यरत थे। सोमवार को उन्हें छह अन्य न्यायिक अधिकारियों के साथ हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन