{"_id":"5ec02c658ebc3e90354c6f6a","slug":"ricksaw-puller-killed-in-scuffle-after-abusive-language-ashram-news-noi51130725","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वी दिल्लीः गाली देने पर रिक्शा चालक की क्रिकेट के बैट से पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वी दिल्लीः गाली देने पर रिक्शा चालक की क्रिकेट के बैट से पीटकर हत्या
Sun, 17 May 2020 06:03 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 06:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहदरा इलाके में शुक्रवार शाम महज गाली देने पर एक युवक ने एक रिक्शा चालक की क्रिकेट के बैट से पीटकर हत्या कर दी। वारदात डीटीसी बस डिपो के अंदर हुई। डीटीसी कर्मचारियों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक की शिनाख्त गांव नांगलिया कटेहार, चंदौसी, संभल, यूपी निवासी श्याम लाल (40) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने डीटीसी डिपो में तैनात सहायक ट्रैफिक इंस्पेक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मऊ, यूपी निवासी नंदू उर्फ नंदलाल उर्फ लल्लू (32) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल क्रिकेट बैट भी बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्ट मोर्टम के लिए भिजवा कर परिजनों को सूचित कर दिया।
विज्ञापन
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त अमित कुमार ने बताया कि श्यामलाल शास्त्री पार्क इलाके में रहता था। वहीं आरोपी नंदलाल परिवार को छोड़कर आठ-नौ सालों से दिल्ली में रह रहा है। वह शाहदरा बस टर्मिनल के पास ही सो जाता है। शुक्रवार शाम श्यामलाल डीटीसी बस टर्मिनल में नल पर हाथ-पैर धो रहा था।
नंदलाल ने उससे रोकटोक की। इसी बात पर श्यामलाल ने नंदलाल को गाली देकर धक्का दे दिया। इस पर नंदलाल आग बबूला हो गया। उसने वहीं पास रखा क्रिकेट बैट उठाया और ताबड़तोड़ कई वार श्याम लाल के सिर पर कर दिए जिससे उसकी मौत हो गई।