फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Response sought from the Centre regarding addictive features of social media.

Delhi News: सोशल मीडिया के नशे की लत वाले फीचर्स पर केंद्र से जवाब मांगा

Wed, 16 Sep 2026 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Response sought from the Centre regarding addictive features of social media.
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के नशे की लत पैदा करने वाले फीचर्स पर नियंत्रण लगाने संबंधी एक जनहित याचिका पर केंद्र सरकार से अपना पक्ष रखने को कहा है। न्यायमूर्ति नितिन वासुदेव सांबरे और न्यायमूर्ति अमित शर्मा की खंडपीठ ने यह आदेश दिया। याचिका बीएमएल मुंजाल विश्वविद्यालय के कानून प्रोफेसर डॉ. विकास कथूरिया ने दायर की है।
विज्ञापन

याचिका में व्यक्तिगत फीड, ऑटोप्ले, अनंत स्क्रॉलिंग, नोटिफिकेशन और लाइक जैसे फीचर्स को नियंत्रित करने, विशेषज्ञ समिति गठित करने, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी राहत कोष बनाने तथा मेटा, गूगल, टेलीग्राम, एक्स और स्नैपचैट जैसी कंपनियों से मुआवजा दिलाने की मांग की गई है। केंद्र की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने कहा कि यह नीतिगत मामला है और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम तथा संबंधित नियमों के तहत पर्याप्त प्रावधान मौजूद हैं। अदालत ने केंद्र से तीन सप्ताह के भीतर यह बताने को कहा कि क्या सरकार इस संबंध में कोई नीति बनाने पर विचार कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed