फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Resident doctors of LNJP Hospital protest delay in NEET-PG counselling opd closed patient in trouble 

दिल्ली: एलएनजेपी अस्पताल के डॉक्टरों ने किया विरोध प्रदर्शन, ओपीडी सेवाएं बंद, मरीजों को हो रही दिक्कत

Fri, 17 Dec 2021 04:11 PM IST
सुशील कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Fri, 17 Dec 2021 04:11 PM IST
सार

विरोध प्रदर्शन के चलते अस्पताल की ओपीडी सेवाएं बंद रहीं। जिससे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही कई अस्पतालों की भी ओपीडी सेवाएं बंद रहीं। 

विज्ञापन
Resident doctors of LNJP Hospital protest delay in NEET-PG counselling opd closed patient in trouble 
डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : ट्विटर एएनआई

विस्तार

दिल्ली में लोक नायक जयप्रकाश (एलएलजेपी) अस्पताल के डॉक्टरों ने शुक्रवार को नीट-पीज काउंसलिंग में देरी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के महासचिव डॉ. प्रतीक गोयल ने कहा कि हमेशा काउंसलिंग में तेजी लाने का मौखिक आश्वासन देते हैं। पहले भी 3-4 बार देरी हो चुकी है। हम बार-बार काउंसलिंग कार्यक्रम की मांग करते हैं। 

विज्ञापन




विरोध प्रदर्शन के चलते अस्पताल की ओपीडी सेवाएं बंद रहीं। जिससे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही कई अस्पतालों की भी ओपीडी सेवाएं बंद रहीं।
विज्ञापन


सफदरजंग, जीटीबी, आरएमएल सहित दिल्ली के लगभग सभी बड़े अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर आज से हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में हड़ताल नहीं है, लेकिन अन्य अस्पतालों में ओपीडी, इमरजेंसी और कोविड वार्ड में ड्यूटी देने से रेजिडेंट डॉक्टरों ने साफ इनकार कर दिया है। इसी के साथ ही मरीजों को भी इलाज के लिए काफी परेशानी हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य सेवाएं बरकरार रखने के लिए वरिष्ठ डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन एक सप्ताह पहले हुई हड़ताल के दौरान वरिष्ठ डॉक्टर न ओपीडी में दिखाई दिए थे और न इमरजेंसी में मिले जिसके चलते सफदरजंग अस्पताल में एक महिला मरीज की मौत तक हो गई थी।  


अस्पताल प्रबंधन को लिखे पत्र में रेजिडेंट ने साफ तौर पर लिखा है कि वह किसी भी तरह की स्वास्थ्य सेवाओं में हिस्सेदारी नहीं लेंगे। इसके कुछ देर बाद डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल), सफदरजंग, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज और रोहिणी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टरों ने भी हड़ताल में हिस्सा लेने की घोषणा की। यहां भी डॉक्टरों ने सभी तरह की चिकित्सीय सेवाओं में मौजूद नहीं रहने की जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed