गणतंत्र दिवस हिंसा: दीप सिद्धू और अन्य आरोपियों को समन जारी, 29 जून को पेश होने के आदेश
पूरक आरोप-पत्र पर सुनवाई करते हुए अदालत ने दीप सिद्धू व अन्य आरोपियों को समन जारी कर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से 29 जून को अदालत के सामने पेश होने के आदेश दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के मामले में अभिनेता-कार्यकर्ता दीप सिद्धू और अन्य के खिलाफ गुरुवार को दायर किए गए पूरक आरोप-पत्र पर शनीवार को अदालत ने सुनवाई की। इसपर सुनवाई करते हुए अदालत ने दीप सिद्धू व अन्य आरोपियों को समन जारी करते हुए वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से 29 जून को अदालत के सामने पेश होने के आदेश दिए हैं।
गुरुवार को नए आरोप पत्र को लेकर अदालत ने कहा था कि इसमें मामले के जांच अधिकारी ने उन प्रत्यक्षदर्शियों के नाम का जिक्र किया है जो हिंसा में गंभीर रूप से घायल हुए या जिनसे हथियार छीने गए।A Delhi court takes cognizance of chargesheet in connection with a case relating to violence at Red Fort on Republic Day against Deep Sidhu and others. Court issues summons to Deep Sidhu and others asking them to appear before it via video conference on June 29.
— ANI (@ANI) June 19, 2021विज्ञापन
मालूम हो कि इस साल 26 जनवरी को केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शनकारी किसानों की ट्रैक्टर परेड में किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई थी। किसान लाल किले में घुस गए थे और उन्होंने अनेक पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया था।
मामले की जांच अपराध शाखा कर रही है। उसने 17 मई को 3,224 पन्नों का आरोप-पत्र दायर किया था और सिद्धू समेत 16 आरोपियों के खिलाफ मामला चलाने का अनुरोध किया था।
हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता सिद्धू को 9 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उस पर लाल किले में हंगामे को भड़काने का भी आरोप लगाया है।