फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   republic day violence accused lakha sidhana grants anticipatory bail from court

दिल्ली: 26 जनवरी हिंसा के मुख्य आरोपी लक्खा सिधाना को मिली अग्रिम जमानत

Thu, 29 Jul 2021 08:01 PM IST
Vikas Kumar पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 29 Jul 2021 08:01 PM IST
सार

लखबीर सिंह उर्फ लक्खा सिधाना पंजाब का गैंगस्टर है। जिस पर भड़काऊ भाषण देकर लोगों को भड़काने का आरोप है। 26 जनवरी की किसान हिंसा में पकड़े गए दीप सिद्धू ने 25 जनवरी को सिंघु बॉर्डर पर जब भड़काऊ भाषण दिया था तब लक्खा सिधाना भी वहीं मौजूद था।

विज्ञापन
republic day violence accused lakha sidhana grants anticipatory bail from court
लक्खा सिधाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

26 जनवरी और लाल किला हिंसा के मुख्य आरोपी लक्खा सिधाना को दिल्ली की एक कोर्ट ने गुरुवार को अग्रिम जमानत दे दी है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कामिनी लाउ ने सिधाना को गिरफ्तारी से पहले जमानत दे दी है।

आरोपी सिधाना की ओर से पेश हुए वकील जसदीप ढिल्लों ने कहा कि वह जांच में शामिल हुए थे और जांच एजेंसी को पूरा सहयोग कर रहे हैं। वहीं पुलिस का प्रतिनिधित्व कर रहे लोक अभियोजक पंकज भाटिया ने सिधाना की जमानत याचिका का विरोध करते हुए कोर्ट को बताया कि सिधाना ने प्रदर्शनकारियों को लाल किले में आमंत्रित किया था और इस मामले में मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है। हालांकि, सिधाना ने गणतंत्र दिवस की हिंसा में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि 26 जनवरी को तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली थी। इस दौरान उनकी पुलिस से भिड़त हो गई थी। वहीं भारी संख्या में किसान लाल किले में घुस गए थे और वहां एक गुंबद पर धार्मिक झंडा फहरा दिया था। इस हिंसा में कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब का गैंगस्टर है लक्खा सिधाना 
लखबीर सिंह उर्फ लक्खा सिधाना पंजाब का गैंगस्टर है। जिस पर भड़काऊ भाषण देकर लोगों को भड़काने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक 26 जनवरी की किसान हिंसा में पकड़े गए दीप सिद्धू ने 25 जनवरी को सिंघु बॉर्डर पर जब भड़काऊ भाषण दिया था तब लक्खा सिधाना भी वहीं मौजूद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed