फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Renowned gynecologist Dr. SK Bhandari died due to Kovid-19

दिल्ली: राहुल-प्रियंका गांधी को जन्म दिलाने वालीं डॉक्टर का हुआ निधन, कांग्रेस महासचिव ने लिखा भावुक पोस्ट

Fri, 14 May 2021 08:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 14 May 2021 08:31 AM IST
सार

उन्हें दो हफ्ते पहले हृदय रोग से जुड़ी बीमारियों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन वह कोविड-19 से संक्रमित पाई गईं। 

विज्ञापन
Renowned gynecologist Dr. SK Bhandari died due to Kovid-19
एसके भंडारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी को जन्म दिलाने वालीं डॉक्टर का निधन हो गया। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में 43 साल से सेवाएं दे रहीं डॉ एस के भंडारी स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग की वरिष्ठ डॉक्टरों में से एक थीं। गुरुवार को प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी साझा करते हुए शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि डॉ भंडारी का गुरुवार को निधन हो गया। उनके भाई और उनका जन्म इन्होंने ही करवाया था। इतना ही नहीं प्रिंयका गांधी के दोनों बच्चों ने डॉ भंडारी की देखरेख में जन्म लिया था।
विज्ञापन


70 साल से अधिक उम्र होने के बावजूद वे सुबह खुद ही अपनी कार चलाकर अस्पताल पहुंच जाती थीं। उन्होंने कई बार इंसानियत की मिसाल पेश की थी। वे बेहद अच्छी इंसान और मेरी दोस्त थीं। डॉक्टर भंडारी लंबे समय से गांधी परिवार की डॉक्टर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि देर रात तक अस्पताल की ओर से डॉ भंडारी की मौत के कारण का पता नहीं चला है। अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि वे कई दिन से अस्वस्थ्य चल रही थीं। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed