{"_id":"6aa943d7e090e4b08f05226f","slug":"relief-as-bitumen-prices-drop-contractors-who-delayed-work-stand-to-benefit-ashram-news-c-340-1-del1011-154963-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: बिटुमिन महंगा होने पर राहत, देरी करने वाले ठेकेदारों को लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: बिटुमिन महंगा होने पर राहत, देरी करने वाले ठेकेदारों को लाभ
विज्ञापन
बिटुमिन महंगा होने पर राहत, देरी करने वाले ठेकेदारों को लाभ
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने बिटुमिन की बढ़ती कीमतों से प्रभावित पुराने सड़क ठेकों के ठेकेदारों को राहत देने का फैसला किया है। विभाग ने इसके लिए एकमुश्त लागत वृद्धि मुआवजा तंत्र लागू किया है।
यह व्यवस्था उन बिटुमिनस सड़क कार्यों पर लागू होगी जिनकी बोली 1 अप्रैल 2026 से पहले लगी थी और अनुबंध में मूल्य बदलाव का प्रावधान नहीं था। 1 अप्रैल से 30 नवंबर 2026 के बीच किए गए पात्र कार्यों में बिटुमिन की कीमत बढ़ने पर अतिरिक्त भुगतान होगा। यह तंत्र केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (सीआरआईएफ) और राज्य कोष के तहत करीब 400 किलोमीटर के सड़क कार्यों के लिए है। हालांकि, ठेकेदार की देरी या अनुबंध उल्लंघन पर यह राहत नहीं मिलेगी। मूल्य समायोजन केवल बिटुमिन घटक के लिए होगा।