फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Rejuvenation of Chandnau Chowk: Claim to repair the drainage system

चांदनी चौक का कायाकल्प : ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने का दावा, चकित कर रही है विरासत

Mon, 13 Sep 2021 06:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 13 Sep 2021 06:04 AM IST
सार

यातायात को नियंत्रित करने के लिए 23 एनपीआर कैमरे लगाए गए हैं। लाल किला जंक्शन पर एक आरएलवीडी कैमरा लगा है। यातायात की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए सड़कों पर 17 बूम बैरियर लगाए गए हैं।

विज्ञापन
Rejuvenation of Chandnau Chowk: Claim to repair the drainage system
विरासत का नया रूप... - फोटो : amar ujala

विस्तार

चांदनी चौक में पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण कार्य के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जलभराव की समस्या का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान हो रही जलभराव की समस्या दूर करने के लिए चांदनी चौक की ही नहीं, बल्कि पूरी दिल्ली के ड्रेनेज सिस्टम को ठीक करने के लिए योजना बनाई जा रही है। दिल्ली का ड्रेनेज सिस्टम हमें विरासत में मिला है। 

विज्ञापन


वर्षों से खराब ड्रेनेज सिस्टम दो साल में ठीक नहीं हो सकता है। पूरी दिल्ली के ड्रेनेज सिस्टम को ठीक करने की योजना बना रहे हैं। कुछ साल बाद दिल्ली में बारिश के दौरान जगह-जगह पानी जमा होने और सड़कें जलमग्न होने का सिलसिला खत्म हो जाएगा। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन और स्थानीय विधायक प्रहलाद सिंह साहनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


जनता की सुविधाओं का रखा ख्याल
चांदनी चौक के पुनर्विकास के दौरान आम जनता की सुविधाओं का भी पूरा ख्याल रखा गया है। चांदनी चौक कॉरिडोर की लंबाई के साथ बलुआ पत्थर के बोलर्ड लगाकर सभी जोन को अलग किया गया है और यातायात (गैर मोटर चालित और पैदल यात्री) का चैनलीकरण किया गया है। सड़क मार्ग पर चार जंक्शन बनाए गए हैं। यह जंक्शन लाल किला, गुरुद्वारा सीसगंज (फाउंटेन चौक), टाउन हॉल और फतेहपुरी मस्जिद के पास बने हैं। लोगों की सहूलियतों का ख्याल रखते हुए 4 शौचालय व 2 पुलिस पोस्ट बनाए गए हैं। वाटर एटीएम, एसएस कूड़ेदान और बैठने के लिए सैंडस्टोन की सीटें लगाई गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जोन-1 से जोन-5 तक 197 इलेक्ट्रिक पोल लगाए गए हैं। पूरे एरिया में जगह-जगह 124 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसमें चोरी की घटनाओं को नियंत्रित करने और पुलिस को मदद के लिए 100 बुलेट कैमरे लगाए गए हैं। 

यातायात को नियंत्रित करने के लिए 23 एनपीआर कैमरे लगाए गए हैं। लाल किला जंक्शन पर एक आरएलवीडी कैमरा लगा है। यातायात की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए सड़कों पर 17 बूम बैरियर लगाए गए हैं। आने वाले दिनों में यातायात कानूनों के उल्लंघन को नियंत्रित करने और एनएमवी नियमों को सुनिश्चित कराने के लिए बूम बैरियर स्थानों पर 17 एनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे।
पानी के एटीएम, शौचालय और कूड़ेदान की भी सुविधा

पुनर्विकास प्रोजेक्ट पर एक नजर
चांदनी चौक के पुनर्विकास प्रोजेक्ट के प्रस्ताव को 27 अगस्त 2018 को अनुमोदित किया गया था। लोक निर्माण विभाग ने मार्च 2019 में कार्य शुरू किया था। चांदनी चौक कॉरिडोर का नोटिफिकेशन जून 2021 में हुआ था।

कॉरिडोर की लंबाई 1.4 किलोमीटर
कॉरिडोर की लंबाई लाल किला से फतेहपुरी मस्जिद तक 1.4 किलोमीटर है और चौड़ाई 26 से 30 मीटर है। लालकिला जंक्शन की चौड़ाई 40 मीटर और स्ट्रेच-1 (लाल जैन मंदिर से गुरुद्वारा सीसगंज) 440 मीटर है। स्ट्रेच-2 (गुरुद्वारा सीसगंज से टाउन हॉल) 450 मीटर, स्ट्रेच-3 (टाउन हॉल से बल्लीमारान) 220 मीटर और स्ट्रेच-4 (बल्लीमारान से फतेहपुरी मस्जिद) 250 मीटर है। जोन-1 में इमारतों के अंत तक एनएमवी लेन का किनारा 5 से 11 मीटर चौड़ा है। इसी तरह जोन-2 में एनएमवी लेन 5.5 मीटर, जोन-3 में सेंट्रल वर्ज 3.5 मीटर, जोन-4 में एनएमवी लेन 5.5 मीटर और जोन 5 में इमारतों के अंत तक एनएमवी लेन का किनारा 5 से 10 मीटर चौड़ा है। जोन-1 और जोन-5 के सड़क मार्ग को ग्रेनाइट से बनाया गया है। जोन-3 ग्रीन एरिया के बीच में ग्रेनाइट फर्श दिया गया है और जोन-2 और जोन-4 के सड़क मार्ग के फुटपाथ को रंगीन कंक्रीट से बनाया गया है।

ये है सुविधाएं
1. दिव्यांगों के अनुकूल स्पर्शनीय फर्श।
2. भूमिगत केबल, सीवरेज सिस्टम और कॉम्पैक्ट ट्रांसफार्मर।
3. चीनी मिट्टी और सैंड स्टोन के चार साइनेज लगाए। इन पर हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू और पंजाबी में जानकारी दी।
4. दिल्ली की विरासत संरक्षण और संस्कृति का संरक्षण।

वाह चांदनी चौक, वाह! 

वाह चांदनी चौक, वाह! गंगा जमुना तहजीब की गवाह चांदनी चौक को देखकर आंखे खुली की खुली रह गई, एकदम नया रंग रूप। चांदनी चौक को देखकर गदगद हो गए। कभी सोचा भी नहीं था कि चांदनी चौक की ऐसी सुंदर तस्वीर देखने को मिलेगी। अब तो यहां बार-बार आने का मन करेगा। यह बातें रविवार को चांदनी चौक आए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर यहां घूमने एवं खरीदारी करने आए लोगों के मुंह से निकल रही थी। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में चांदनी चौक की दुर्दशा पर प्रकाश डालने के साथ-साथ सौर्न्दयकरण की योजना पर भी प्रकाश डाला।

बंगलूरू से दिल्ली घूमने आए मोहम्मद समीम को चांदनी चौक के मौजूदा स्वरूप को देखकर विश्वास ही नहीं हो रहा था कि यह वो ही चांदनी चौक है, जिसे उन्होंने तीन साल पहले देखा था। उन्होंने बताया कि चांदनी चौक पूरी तरह बदल गया है। चांदनी चौक बहुत ही अच्छा लग रहा है। वह अपने शहर के लोगों को भी चांदनी चौक देखने के लिए प्रेरित करेंगे।

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर से अपने परिवार के साथ घूमने आई मधु कहती है कि पहले यहां परिवार के साथ आना संभव नहीं होता था, क्योंकि यहां अत्याधिक भीड़ रहती थी और बैठने का तो दूर खड़े होने का भी स्थान उपलब्ध नहीं होता था, वहीं अब यहां पिकनिक मना सकते है। उनका यहां से जाने का भी मन नहीं कर रहा है। वह अब यहां बार-बार आएंगी।

गुरुग्राम से दोस्तों के साथ घूमने आए पुरंजय के अनुसार पहले चांदनी चौक स्लम दिखाई देता था। यहां सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े रहते थे, सड़क पर रिक्शा की भीड़ रहती थी। इस कारण लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल रहता था, लेकिन अब तो यह विदेशों के शहरों को भी मात दे रहा है। चांदनी की सड़क पूरी तरह पार्क की तरह हो गई है।

पूर्वी दिल्ली के यमुना विहार से आए युवराज ने कहा कि चांदनी चौक का सौर्न्दयकरण तो विश्वस्तरीय कर दिया गया है, लेकिन इस सौर्न्दयकरण को चार चांद लगाने के लिए सड़क के दोनों की बिल्डिंगों का भी कायाकल्प करना चाहिए। इन बिल्डिंगों के बाहरी हिस्से को पूरी तरह हैरिटेज रूप देने से चांदनी चौक विश्व के प्रमुख शहरों में गिनती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed