फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Reiki of Select City Mall and parks had been done more than 10 times.

Delhi News: सेलेक्ट सिटी मॉल व पार्कों की 10 से ज्यादा बार कर चुके थे रेकी

Fri, 24 Oct 2025 08:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 08:50 PM IST
विज्ञापन
Reiki of Select City Mall and parks had been done more than 10 times.
आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी का मामला
विज्ञापन

पुरुषोत्तम वर्मा
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएसआईएस के जिन दो संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा है, उनके खुलासे से सुरक्षा एजेंसियों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। पकड़े गए संदिग्ध साकेत स्थित सेलेक्ट सिटी मॉल, हौजखास व ग्रेटर कैलाश-एक स्थित पार्क की 10-12 बार रेकी कर चुके हैं।
आरोपी मॉल के अंदर कई बार रेकी करने गए थे। ये तीन-चार महीने से रेकी कर रहे थे। संदिग्धों ने इन तीनों जगहों की फोटो उस इंस्टाग्राम आईडी पर डाल रखी थी, जिन पर सीरिया में बैठे इस मोड्यूल के हैंडलर अबू हफ्स अल-हाशिमी अल-कुरैशी जुड़ा हुआ था। पुलिस ने इनके मोबाइल से ये सभी फोटो बरामद की हैं। साथ ही तीन मोबाइलों से अलकायदा के प्रति निष्ठा की शपथ लेते हुए भी वीडियो मिली है।
विज्ञापन

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध दिवाली व छठ पूजा के आसपास आईईडी धमाका कर बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान करना चाहते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये बात करने के लिए इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया पर रोज आईडी बनाते थे और रोज डिलीट कर देते थे। एक आईडी को ही हैंडलर समेत तीन से चार संदिग्ध चला रहे थे। फिलहाल ये इंस्टाग्राम पर बनी आईडी सैतुल्ला इमान नाम से चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 से ज्यादा लड़कों को जोड़ चुके हैं
स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि खलीफा अबू हफ्स अल-हाशिमी अल-कुरैशी भोपाल से पकड़े गए संदिग्ध आतंकी अदनान खान को अरबी भाषा में भड़काऊ वीडियो भेजता था। अदनान खान उसे हिंदी में अपनी आवाज देता था। इसके बाद उस वीडियो को दिल्ली के मोहम्मद अदनान खान को भेजता था। मोहम्मद अदनान उस वीडियो को नीचे हिंदी व अंग्रेजी में टाइटल देता था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संदिग्ध सोशल मीडिया पर जो कट्टरपंथी वीडियो डालते थे उन वीडियो से देश के अलग-अलग जगहों से 100 से ज्यादा युवाओं को अपने मॉड्यूल से जोड़ चुके हैं। इन युवाओं को ये आईएसआईएस से जोड़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed