{"_id":"5f74eae68ebc3e9b946f4a6d","slug":"registration-starts-for-placement-in-du-ashram-news-noi539656050","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में प्लेसमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इंटर्नशिप के लिए निशुल्क है पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू में प्लेसमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इंटर्नशिप के लिए निशुल्क है पंजीकरण
Thu, 01 Oct 2020 02:00 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2020-21 में छात्रों के प्लेसमेंट की तैयारी शुरू हो गई है। डीयू के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल की प्रक्रिया की शुरुआत 28 सितंबर से हो गई है। इसमें हिस्सा लेने के लिए छात्रों को अभी से पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
पंजीकरण हो जाने के बाद ही अंतिम वर्ष के स्नातक व स्नातकोत्तर के छात्र प्लेसमेंट के लिए कंपनी के समक्ष उपस्थित हो सकेंगे, जबकि स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर के पहले व दूसरे वर्ष के छात्र इंटर्नशिप में हिस्सा ले सकेंगे। इंटर्नशिप के लिए पंजीकरण निशुल्क है।
विज्ञापन
वहीं प्लेसमेंट के लिए छात्रों को पंजीकरण कराकर शुल्क का भुगतान करना होगा। प्लेसमेंट व इंटर्नशिप में हिस्सा लेने के लिए छात्रों को http://placement.du.ac.in पर आनलाइन पंजीकरण कराना होगा। इसमें स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग व नॉन कॉलेजिएट वुमन एजुकेशन बोर्ड के छात्र भी पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
ये छात्र प्लेसमेंट में हिस्सा नहीं लेंगे, उनका डाटाबेस तैयार कर कंपनी की जरूरत के मुताबिक भेजा जाएगा। पंजीकरण करने के लिए सामान्य-ओबीसी वर्ग के छात्रों को सौ रुपये का भुगतान करना है।
पंजीकरण हो जाने के बाद अक्तूबर-नवंबर से प्लेसमेंट प्रक्रिया शुरू हो सकती है। इस दौरान विभिन्न टॉपिक्स पर बॉयोडाटा बनाने, स्किल डेवलपमेंट की वर्कशॉप होगी।