फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Registration for OPD in RML will be done only till 10:30 am 

दिल्ली : आरएमएल में ओपीडी के लिए सुबह 10:30 बजे तक ही होगा पंजीकरण

Wed, 05 Jan 2022 04:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 05 Jan 2022 04:21 AM IST
सार

आज से अस्पताल में सुबह साढ़े आठ से साढ़े 10 बजे तक ओपीडी के लिए पंजीकरण होगा। 

विज्ञापन
Registration for OPD in RML will be done only till 10:30 am 
आरएमएल अस्पताल - फोटो : Social Media

विस्तार

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए नई दिल्ली स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) ने ओपीडी पंजीकरण के समय में बदलाव किया है। बुधवार से अस्पताल में सुबह साढ़े आठ से साढ़े 10 बजे तक ओपीडी के लिए पंजीकरण होगा। 

विज्ञापन


इसके बाद दोपहर की ओपीडी एक से दो बजे तक चलेगी। अभी तक ओपीडी का पंजीयन सुबह साढ़े 11 बजे तक होता है। वहीं दोपहर की ओपीडी तीन बजे तक चलती है। अस्पताल प्रबंधन ने सुबह और दोपहर की ओपीडी में एक-एक घंटे का समय कम किया है। 
विज्ञापन


दरअसल संक्रमण की चपेट में आने के बाद अस्पताल के अब तक 20 से भी ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारी होम आइसोलेशन में चले गए हैं। दूसरे स्टाफ को भी संक्रमण से बचाए रखने और पर्याप्त संख्या बनाने के लिए अस्पताल ने ओपीडी के समय में बदलाव किया है ताकि मरीज और स्वास्थ्य कर्मचारियों के संपर्क में आने का जोखिम कम रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पतालों में लगातार संक्रमित हो रहे स्वास्थ्यकर्मी
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी का असर अब अस्पतालों में भी दिखाई देने लगा है। भले ही अस्पतालों में भर्ती संक्रमित मरीजों की संख्या कम है लेकिन यहां तैनात स्वास्थ्य कर्मचारी लगातार संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं।स्थिति यह है कि राजधानी के सात बड़े अस्पतालों में अब तक 100 से भी ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। 

जानकारी के अनुसार दिल्ली एम्स में अब तक 50 स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। नई दिल्ली स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) में अब तक 20 डॉक्टर, नर्स और अन्य स्टाफ संक्रमित मिला है। वहीं सफदरजंग अस्पताल में 24, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में 15, लोकनायक अस्पताल में 12, हिंदूराव अस्पताल में सात, जीबी पंत सुपर स्पेशलिटी में चार, जीटीबी में आठ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। 

हालांकि इनमें से किसी भी अस्पताल ने आधिकारिक तौर पर स्वास्थ्य कर्मचारियों के संक्रमित होने की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है लेकिन अलग अलग विभागों से मिल रही सूचना के आधार पर कोरोना की चपेट में आ रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों में सीनियर फैकल्टी, रेजिडेंट, नर्स और अन्य स्टाफ शामिल है। 


एम्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिन स्वास्थ्य कर्मचारियों में संक्रमण का असर नहीं है उन्हें ड्यूटी पर आने के निर्देश दिए गए हैं। जबकि माइल्ड या फिर अधिक लक्षण होने पर उन्हें घर में ही रहकर आइसोलेशन की सलाह दी गई है। करीब पांच स्वास्थ्य कर्मचारियों को एम्स में ही भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed