{"_id":"61e895bdc5c7875992124d62","slug":"red-fort-will-remain-closed-from-22-to-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस की तैयारी : 22 से 26 तक रहेगा बंद लालकिला, रहेगी तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस की तैयारी : 22 से 26 तक रहेगा बंद लालकिला, रहेगी तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था
Thu, 20 Jan 2022 04:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 20 Jan 2022 04:20 AM IST
सार
राष्ट्रीय राजधानी की सुरक्षा और हाल में पंजाब में पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस अधिक सतर्कता बरतेगी। सरकार के फैसले के मुताबिक इस बार से गणतंत्र दिवस समारोह स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी से ही शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
लाल किला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा कारणों से लालकिला 22 से 26 जनवरी तक पांच दिन के लिए बंद रहेगा। इस दौरान आम लोगों का प्रवेश वर्जित रहेगा। दिल्ली पुलिस के अनुसार, गणतंत्र दिवस पर किले और आसपास के इलाके में तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती रहेगी।