{"_id":"607b1cb41f6b5964b710004a","slug":"red-fort-violence-deep-sidhu-arrested-again-after-getting-bail-know-what-is-the-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल किला हिंसा: जमानत मिलने के बाद फिर गिरफ्तार हुआ दीप सिद्धू, जानें क्या है मामला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल किला हिंसा: जमानत मिलने के बाद फिर गिरफ्तार हुआ दीप सिद्धू, जानें क्या है मामला
Sun, 18 Apr 2021 12:09 AM IST
सुशील कुमार कुमार
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 18 Apr 2021 12:09 AM IST
सार
दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट से लाल किला हिंसा मामले में जमानत मिलने के बाद अभिनेता-कार्यकर्ता दीप सिद्धू को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट से लाल किला हिंसा मामले में जमानत मिलने के बाद अभिनेता-कार्यकर्ता दीप सिद्धू को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शनिवार को सिद्धू को भारतीय पुरातत्व सर्वे (एएसआई) की ओर से 26 जनवरी को हुई हिंसा के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने को लेकर दर्ज मामले में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
इससे पहले, एडिशनल सेशन जज निलोफर आबिदा परवीन ने संदीप सिंह सिद्धू उर्फ दीप सिद्धू को 30 हजार रुपये के निजी मुचलके व इतनी ही राशि के दो जमानतदारों पर सशर्त जमानत दी। कोर्ट ने सिद्धू को उसका पासपोर्ट जांच अधिकारी के पास जमा कराने और उसके द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा फोन नंबर भी देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
कोर्ट ने कहा, सिद्धू को यह सुनिश्चित करना होगा कि उसका फोन नंबर हर समय चालू और लोकेशन एक्टिवेट रहेगी। हर बार उसे जांच अधिकारी के साथ अपनी लोकेशन साझा करनी होगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही हर माह की 1 और 15 तारीख को उसे फोन कर जांच अधिकारी को अपनी लोकेशन बतानी होगी। अन्य शर्तों में कोर्ट ने कहा, जब भी सिद्धू को बुलाया जाएगा, उसे जांच में शामिल होना होगा। इसके अलावा निचली अदालत में सुनवाई की हर तारीख पर मौजूद रहेगा। वह किसी भी तरह से सुनवाई में देरी या हस्तक्षेप नहीं कर सकेगा। इसके अलावा सुबूतों से छेड़छाड़ या गवाहों को प्रभावित नहीं करेगा। जांच अधिकारी को पूर्व सूचित किए बिना वह अपना मोबाइल नंबर और घर का पता नहीं बदल सकेगा।