फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   red fort qutub minar and other asi monuments closed till may 15 due to corona rising case

दिल्ली में कोरोना का कहर: लालकिला और कुतुब मीनार समेत सभी ऐतिहासिक स्मारक 15 मई तक बंद

Fri, 16 Apr 2021 06:26 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 16 Apr 2021 06:26 PM IST
सार

लालकिला और कुतुब मीनार समेत जैसे देश के सभी ऐतिहासिक स्मारक 15 मई तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिए गए हैं। देशभर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के तहत देखरेख वाले स्मारकों, स्थलों और म्यूजियम में आम लोगों के प्रवेश पर 15 मई 2021 तक के लिए रोक लगा दी गई है।
 

विज्ञापन
red fort qutub minar and other asi monuments closed till may 15 due to corona rising case
Red Fort - फोटो : istock

विस्तार

लालकिला और कुतुब मीनार समेत जैसे देश के सभी ऐतिहासिक स्मारक 15 मई तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिए गए हैं। देशभर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के तहत देखरेख वाले स्मारकों, स्थलों और म्यूजियम में आम लोगों के प्रवेश पर 15 मई 2021 तक के लिए रोक लगा दी गई है। केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। बीते साल भी कोरोना के चलते 17 मार्च से 21 सितंबर तक ताजमहल को बंद रखा गया था।

विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए ताजमहल समेत सभी स्मारक एक बार फिर से बंद कर दिए गए हैं। जारी आदेश के तहत ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत देशभर के सभी स्मारक 15 मई तक बंद रहेंगे। बता दें कि 2020 में ताजमहल कोरोना के कारण 188 दिन बंद रहा था। 
विज्ञापन


आगरा में ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, एत्माद्दौला, सिकंदरा, महताब बाग समेत स्मारकों पर फिर से ताले लग गए। देश के प्रमुख स्मारकों में कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा, अजंता एलोरा की गुफाओं समेत 200 से ज्यादा ऐतिहासिक स्मारकों, पुरातत्व स्थलों और संग्रहालयों को भी बंद करने के आदेश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed